{"_id":"6259b09edba7a51eba541437","slug":"electric-train-ran-on-delhi-shamli-saharanpur-rail-route-shamli-news-mrt5846815140","type":"story","status":"publish","title_hn":"आगरा से शामली, सहारनपुर और देहरादून तक चलेंगी बसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा से शामली, सहारनपुर और देहरादून तक चलेंगी बसें
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली। आगरा से दिल्ली-नोएडा होकर सहारनपुर और देहरादून तक 24 यूपी रोडवेज की बसें चलेंगी। आगरा डिपो की 24 बसें शामली और मुजफ्फरनगर से होकर सहारनपुर, देहरादून के लिए संचालित होंगी। आगरा डिपो ने यूपी रोडवेज की बसों के लिए 24 परमिट मांगे हैं।
जून के प्रथम सप्ताह में आगरा से दिल्ली-शामली, सहारनपुर होकर और आगरा से नोएडा, मेरठ, मुजफ्फरनगर होकर देहरादून तक चलेंगी। आगरा के आरएम मनोज पुंडीर ने बताया कि आगरा से सहारनपुर और देहरादून के लिए संचालित होने वाली यूपी रोडवेज की बसे आगरा से चलकर मथुरा होकर शामली सहारनपुर और नोएडा से मेरठ-मुजफ्फरनगर होकर देहरादून जाएंगी। 24 रोडवेज बसों के परमिट निगम मुख्यालय से मांगे गए हैं।
मई माह में लखनऊ मुख्यालय पर परिवहन आयुक्त की बैठक में परमिटों पर मुहर लग जाएगी। जून के प्रथम सप्ताह से यूपी रोडवेज की बसों का संचालन शुरू हो जाएगा। इन बसों का संचालन होने से सहारनपुर, शामली और बागपत की सवारियों को मथुरा-आगरा आने-जाने में सहूलियत होगी। आगरा से शामली होकर गंगोह और आगरा से शामली होकर कैराना के लिए दो रोडवेज बसों का संचालन पहले से हो रहा है।