फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   election today for district planning committee member

जिला योजना समिति सदस्य का चुनाव आज

Thu, 02 Sep 2021 11:41 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 02 Sep 2021 11:41 PM IST
विज्ञापन
election today for district planning committee member
जिला योजना समिति सदस्य के लिए चुनाव आज
विज्ञापन

शामली। जिला योजना समिति के सदस्य पद के लिए शुक्रवार को डीएम कोर्ट में सुबह आठ बजे से लेकर दोपहर तीन बजे तक मतदान होगा। तीन बजे के बाद मतगणना के बाद चुनाव परिणाम घोषित किए जाएंगे। छह पदों के लिए 12 प्रत्याशी मैदान में हैं। जिला पंचायत के 19 सदस्य मतदान करेंगे।
मतदान के दौरान जिला योजना समिति सदस्य पद के लिए कोई सहायक नहीं दिया जाएगा। उसी के सामने मतदान अधिकारी मुहर लगाएंगे। अनुसूचित महिला के एक पद के लिए अंजली और बबली के बीच चुनाव होगा। पिछड़ा वर्ग के एक पद के लिए अनिल और उमेश पंवार के बीच, महिला पिछड़ा वर्ग के एक पद के लिए डॉक्टर नीरज सैनी, सीमा मलिक के बीच मतदान होगा। तीन अनारक्षित पदों के लिए छह प्रत्याशियों के बीच मुकाबला है. जिसमें अरविंद, डौली, प्रवेज, फरजाना, विनोद और शर्मिष्ठा के बीच मतदान होगा। हर वोटर को चार मतपत्र दिए जाएंगे। 19 जिला पंचायत सदस्य मतदान के दौरान अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। मतदान संपन्न कराने के लिए तहसीलदार ऊन अजय कुमार शर्मा को पीठासीन अधिकारी, नलकूप विभाग के सहायक अभियंता मनोज कुमार को प्रथम मतदान अधिकारी, आदेश कुमार को मतदान अधिकारी नामित किया गया है
विज्ञापन

कैसा होगा मत पत्र का रंग
शामली। जिला निर्वाचन विभाग के एडीओ वेदपाल सिंह के मुताबिक जिला योजना समिति सदस्य पद के लिए अनुसूचित महिला के मतपत्र गुलाबी रंग, पिछड़ा वर्ग का हरा रंग, महिला पिछड़ा वर्ग के मतपत्र पीला रंग, अनारक्षित पद का मतपत्र सफेद रंग का होगा। जिला योजना समिति के सदस्य पदों के लिए मतदान के लिए कलक्ट्रेट के बाहर अंदर भारी फोर्स की व्यवस्था रहेगी। मतदान सीओ शामली प्रदीप सिंह, कैराना सीओ जितेंद्र कुमार की निगरानी में होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed