फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Election

अब मुकीम की पत्नी ने भरा नामांकन

Sat, 21 Nov 2015 12:20 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, शामली
ब्यूरो/ अमर उजाला, शामली Updated Sat, 21 Nov 2015 12:20 AM IST
विज्ञापन
Election
कैराना/शामली। जेल में बंद कुख्यात मुकीम काला की मां के साथ ही पत्नी ने भी जहानपुरा से प्रधान पद के लिए नामांकन-पत्र जमा कर दिया। इनके सामने पूर्व प्रधान जनाब अली और उनकी पत्नी कोशिदा ने नामांकन किया है। उधर, मुकीम काला के साथी साबिर की मां और पत्नी ने ग्राम जंधेड़ी से प्रधान पद के लिए नामांकन                   किया है। पुलिस प्रशासन की निगाह इन दोनों गांव के चुनाव पर टिक गई हैं।
विज्ञापन


ग्राम पंचायत चुनाव के लिए नामांकन पत्र जमा कराने के पहले दिन मुकीम काला के मां मीना ने बृहस्पतिवार को प्रधान पद के लिए नामांकन पत्र जमा कराया था। वहीं शुक्रवार को मुकीम की पत्नी जासमीन ने भी नामांकन पत्र जमा कराया। जहानपुरा से ही पूर्व ग्राम प्रधान जनाब अली व वर्तमान प्रधान उनकी पत्नी कोशिदा ने नामांकन पत्र जमा कराया।
विज्ञापन

इसके चलते जहानपुरा में कुल 11 प्रत्याशियों ने ग्राम प्रधान चुनाव के लिए नामांकन पत्र जमा कराए।

वहीं मुकीम काला के साथी साबिर की मां हसमूदा व पत्नी साजो ने जंधेड़ी गांव से प्रधान पद के लिए नामांकन पत्र जमा कराया है। इसके अलावा मुकीम और साबिर के विरोधी मुरसलीन के भाई वासिल ने भी नामांकन किया है। जंधेड़ी गांव में प्रधान पद के लिए 12 नामांकन पत्र जमा हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि तीन माह पूर्व मुकीम गैंग ने मुरसलीन की हत्या कर दी थी। जहानपुरा और जंधेड़ी के चुनाव को लेकर पुलिस प्रशासन भी चौकन्ना हो गया है। क्योंकि दोनों ही गांव में कुख्यात बदमाश परिवार के सदस्यों को जिताने के लिए चुनाव दखल कर सकते हैं।

प्रधान के 338 नामांकन-पत्र खरीदे
शामली। तीसरे चरण में शामली-कांधला ब्लाक के प्रधान-पंचायत सदस्य के लिए नामांकन पत्र शनिवार को दाखिल किए जाएंगे। नामांकन पत्र दाखिल करने के लिए बारह एआरओ कक्ष बनाए गए हैं। शुक्रवार तक प्रधान पद के 338, सदस्य पद के लिए 372 प्रत्याशियों ने नामांकन खरीदे हैं। नामांकन पुलिस-पीएसी की कड़ी सुरक्षा में दाखिल किए जाएंगे।


तीसरे चरण के शामली-कांधला ब्लाक में प्रधान-पंचायत सदस्य पद के नामांकनपत्र शनिवार को सुबह आठ से लेकर शाम चार बजे तक दाखिल किए जाएंगे। बीडीओ प्रवीण कुमार ने बताया कि शामली ब्लाक में शुक्रवार को प्रधान के लिए 338 व पंचायत सदस्य के लिए 372 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र खरीदे हैं। नामांकन पत्र खरीदने के लिए ब्लाक पर शाम तक प्रत्याशियों का रेला लगा रहा। प्रधान पद के लिए नामांकन पत्र खरीदने वालों में सागर मलिक की मां का नाम भी शामिल है।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed