फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Election 2024: Jayant Chaudhary will address voters in Shamli today, huge crowd gathered, security tight

शामली में गरजे जयंत: कहा- विपक्षी हमें 6-7 का गणित सिखा रहे थे, कभी-कभी कड़वे फैसले लेने पड़ते हैं

Tue, 09 Apr 2024 12:39 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 09 Apr 2024 12:39 PM IST
सार

लोकसभा चुनाव के लिए प्रत्याशियों के समर्थन में दिग्गज नेता प्रचार में जुटै हैं। आज शामली में जयंत चौधरी जनसभा करने पहुंचे हैं। यहां जनता को संबोधित करते हुए उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधा।  

विज्ञापन
Election 2024: Jayant Chaudhary will address voters in Shamli today, huge crowd gathered, security tight
जयंत चौधरी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लोकसभा चुनाव के मद्देनजर आज रालोद सुप्रीमो चौधरी जयंत सिंह ऊन में प्रतिमा के पास चुनावी जनसभा को संबोधित करने पहुंचे। यश्हा मंच से जनता को संबोधित करते हुए उन्होंने विपक्ष पर जमकर निशाना साधा। ऊन में जनसभा के मंच से चौधरी जयंत ने एनडीए में जाने के सवाल का भी जवाब दिया। उन्होंने कहा कि कभी-कभी कड़े फैसले लेने पड़ते हैं।

विज्ञापन


रालोद सुप्रीमो चौधरी जयंत सिंह ने राम-राम जी कहते हुए संबोधन की शुरुआत की। उन्होंने कहा-चौधरी साहब के जाने के बाद आपने मुझे बड़ी जिम्मेदारी दी है। मुझे यह अधिकार है कि आपके हित के लिए कार्य करूं। भगत सिंह के परिवार के सदस्यों का आपने सम्मान किया था। मुझे चौधरी सूरजमल जी की भी याद आ रही है, मैं उन्हें श्रद्धांजलि देता हूं। 

विज्ञापन

जयंत ने कहा कि तीन क्षेत्र ऐसे हैं, जहां के लोग मुझे जानते हैं। एक तो मथुरा, दूसरा बागपत, चौधरी चरण सिंह और अजीत सिंह जीतते थे। तीसरा, कैराना। आप इशारे से ही समझ जाएं। सामाजिक जीवन में रणनीति होनी चाहिए। शतरंज में एक ऐसी चाल हो, जो प्रतिद्वंदी चाहते थे कि हम जीत रहे हैं। विपक्षी पार्टी हमें ही मात देना चाहते थे। कभी-कभी कड़वे फैसले लेने पड़ते हैं। लोकदल के लोगों से बात करने आया हूं।

चौधरी साहब ने जातिवाद से ऊपर उठकर कार्य किया: जयंत
लोकदल के कार्यकताओं के मान-सम्मान में कोई कसर बाकी नहीं छोड़ेंगे। खेती के साथ औद्योगिक क्षेत्र में अभी विकास की आवश्यकता है। इस सरकार की इच्छा शक्ति उनकी प्रबल है, इनकी नजर में कोई काम छोटा नहीं होता। मजदूर, कारीगर, छोटे-बड़े में भेद न करने की फितरत हमारी पुरानी है। यही चौधरी साहब की प्रमुख लड़ाई थी। जातिवाद से ऊपर उठकर कार्य किया है।

जयंत बोले- भाजपा सरकार ने चौधरी साहब को भारत रत्न दिया किसानों के लिए कोई कमी न छोड़ेगी 
विश्वकर्मा योजना, मनरेगा योजना चलाई गई। आज तक इस तरह की योजना नहीं बनी थी। पीएम मोदी ने योजनाएं चलाई। भारत जैसे विकासशील देश में किसानों से खरीदारी, भंडारण चाहते हैं। भारत सरकार आज इन विषयों को लेकर गंभीर है जो सरकार चौधरी साहब को भारत रत्न दे सकती है वह किसानों के लिए कोई कमी नहीं छोड़ेगी। अखिलेश 6 और 7 का गणित सिखा रहे, अब हम 1 और 1, 11 है।

बागपत में नुकसान नहीं करना चाहते, बीजेपी के कार्यकर्ता को लाठी खाने की जरूरत नहीं, हम उनके साथ खड़े हैं। मैं तो उनकी मदद करता, विपक्षियों ने हमारी सीट ही काट दी। जो पगड़ी आपने पहनाई है वह आपके मान सम्मान की है।

रालोद विधायक प्रसन्न चौधरी, भाजपा के क्षेत्रीय महासचिव डॉ. विक्रांत जावला ने बताया कि जयंत चौधरी  ऊन में चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा के पास जनसभा को संबोधित करने पहुंचे हैं, जिसके लिए भारी संख्या में लोग उन्हें सुनने के लिए जुटे हैं। जनसभा के मद्देनजर पुलिस भी अलर्ट है। सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।

रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी ने ऊन में रेली से पूर्व चौधरी चरण सिंह की मूर्ति का माल्यार्पण किया। इस दौरान भाजपा सांसद प्रत्याशी, शामली विधायक प्रसन्न चौधरी सहित अन्य मौजूद रहे।

मुजफ्फरनगर में रालोद अध्यक्ष जयंत सिंह करेंगे जयंत
लोकसभा चुनाव प्रचार के लिए रालोद अध्यक्ष जयंत सिंह आज मुजफ्फरनगर और बिजनौर में भी लोकसभा में रोड शो करने पहुंचेंगे। रालोद अध्यक्ष संदीप मलिक ने बताया कि रालोद अध्यक्ष लालूखेड़ी से रोड शो करेंगे। धौलरा, तितावी, कादीखेड़ा, पीनना, बुढ़ाना मोड, खांजापुर से होते हुए भोपा, युसूफपुर, मोरना, छछरौली, वजीराबाद और नगर पंचायत भोकरहेड़ी में रोड शो करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed