फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Election 2024: Chaudhary Jayant Singh said in Shamli that thakur and Saini community will convinced

Election 2024: ठाकुर और सैनी समाज की नाराजगी पर जयंत का बड़ा बयान, बोले- विपक्षी हमें सीखा रहे थे गणित

Tue, 09 Apr 2024 07:38 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Published by: कपिल kapil Updated Tue, 09 Apr 2024 07:38 PM IST
सार

Election 2024 : चौधरी जयंत सिंह ने ठाकुर और सैनी समाज की नाराजगी पर बड़ा बयान दिया है। साथ ही उन्होंने कहा कि विपक्षी हमें 6-7 का गणित सीखा रहे थे, जबकि गठबंधन के बाद हम एक और एक 11 हैं। 

विज्ञापन
Election 2024: Chaudhary Jayant Singh said in Shamli that thakur and Saini community will convinced
शामली में बोलते चौधरी जयंत सिंह। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रालोद सुप्रीमो चौधरी जयंत सिंह ने कहा कि विपक्षी हमें 6-7 का गणित सीखा रहे थे, जबकि गठबंधन के बाद हम एक और एक 11 हैं। भाजपा के साथ मिलकर किसानों की समस्याओं का समाधान कराया जाएगा। देश का और अधिक विकास कराया जाएगा।

विज्ञापन


सभी को मना लिया जाएगा
चौधरी जयंत सिंह ने प्रेस वार्ता में कहा कि जातिवाद से ऊपर उठकर शामली हमेशा से चौधरी चरण सिंह के साथ रहा है। ठाकुर, सैनी समाज की नाराजगी को लेकर कहा कि नाराजगी राजनीतिक प्रक्रिया होती है, सभी को मना लिया जाएगा। देश में जो मौहाल बन रहा है, शामली भी इससे पीछे नहीं है। कहा कि जहां सम्मान होता है, वहीं हम रहते हैं।

विज्ञापन

चौधरी जयंत सिंह मंगलवार को ऊन कस्बे में थानाभवन मार्ग स्थित पीर के निकट भट्ठे के खाली मैदान पर भाजपा-रालोद गठबंधन की पहली जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि शतरंज तो आप लोग खेलते ही होंगे। शतरंज में एक ऐसी चाल है, जो प्रतिद्वंदी को यह दिखाता है कि विपक्षी कमजोर हो गया है और इसके बाद मात देते हैं।

सपा सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि कुछ ऐसा ही विपक्षी हमारे साथ करना चाहते थे। वो हमें बेगम दे रहे थे और राजा मारना चाह रहे थे। यानी कैराना सीट हमसे ले रहे थे और मुजफ्फरनगर हमें दे रहे थे। हमें कोई मलाल नहीं है। मेरी जिम्मेदारी मेरे लोगों के लिए है। कहा कि कई बार कड़वे फैसले लेने पड़ते हैं, लोगों को मनाना पड़ता है।

विज्ञापन

उन्होंने कहा कि भाजपा के साथ मिलकर रालोद किसानों के हित में काम करेगी। भाजपा लगातार विकास कार्य कर रही है। पिछली किसी भी सरकार ने किसान मसीहा चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न देने का काम नहीं किया। सिर्फ भाजपा सरकार ने उन्हें भारत रत्न देकर किसानों को सम्मान दिया। देश की केंद्र सरकार प्रबल इच्छा शक्ति की सरकार है। जिन्होंने करके दिखाया है कि कोई छोटा बड़ा नहीं होता है।

यह भी पढ़ें: विक्टोरिया पार्क अग्निकांड: खौफनाक था मंजर..., जिंदा जल गए थे 65 लोग, तड़प-तड़पकर तोड़ा था दम, सहम उठा था देश

बागपत में अब चुनाव के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं को लाठी खाने की जरूरत नहीं है, लोकदल कार्यकर्ता खड़े हैं। कांग्रेस के साथ हम राजस्थान में थे, जहां पर 99 सीट उनकी और एक हमारी थी। लगातार मांग के बावजूद विवि में चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा स्थापित नहीं कराई गई। उन्हें पूछा तक नहीं गया। अब भाजपा रालोद को बीकानेर, चुरु में भी बुला रही हैं। यही भाजपा का बड़प्पन है।

यह भी पढ़ें: दंपती ने खाया जहर: पत्नी ने दम तोड़ा, जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहा पति, परिवार के लिए छोड़ा मार्मिक पत्र

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed