{"_id":"5acf9d8c4f1c1b693d8b4be7","slug":"eight-days-16-plans-and-care-of-sc-st","type":"story","status":"publish","title_hn":"आठ दिन, 16 योजनाएं और एससी\/एसटी का ख्याल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आठ दिन, 16 योजनाएं और एससी/एसटी का ख्याल
ब्यूरो, अमर उजाला/ शामली
Updated Thu, 12 Apr 2018 11:25 PM IST
विज्ञापन
शामली कलक्ट्रेट में बैठक लेते डीएम।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली में डॉक्टर भीमराव आंबेडकर की जयंती से ग्राम स्वराज अभियान की शुरुआत हो रही है, जिसके तहत अनुसूचित जाति, जनजाति के लोगों को केंद्र और प्रदेश सरकार की तरफ से संचालित 16 योजनाओं का लाभ पहुंचाना है। अभियान के तहत शामली जिले में नौ ग्राम पंचायत और नगर निकायों के 10 वार्डों को शामिल किया गया है। खास बात यह है कि इस अभियान के तहत उन गांव और वार्डों को चयनित किया गया है, जिनमें एससी एसटी की आबादी सर्वाधिक है। जिलाधिकारी ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों को अभियान को सफल बनाने के लिए निर्देश दिया।
विज्ञापन
अभियान की शुरुआत 14 अप्रैल को डाक्टर भीमराव आंबेडकर की जयंती से होगी। पांच मई तक होने वाले इन कार्यक्रमों को अलग-अलग दिवस का नाम दिया गया है। इसके तहत सामाजिक न्याय दिवस, स्वच्छ भारत दिवस, उज्ज्वला दिवस, राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस, ग्राम स्वराज दिवस, आयुष्मान भारत दिवस, किसान कल्याण दिवस और फिर अंत में पांच मई को आजीविका दिवस मनाया जाएगा। जिलाधिकारी ने बताया कि ग्राम स्वराज अभियान के तहत प्रत्येक विकास खंड क्षेत्र के उन गांवों का चयन किया गया है, जिनमें सर्वाधिक आबादी अनुसूचित जाति, जनजाति की है। अभियान के दौरान केंद्र और प्रदेश सरकार की 16 योजनाओं का लाभ पात्रों को दिलाया जाएगा।
इन योजनाओं का होगा गुणगान
प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, सौभाग्य (प्रधानमंत्री सहज बिजली हर घर योजना), उजाला योजना, प्रधानमंत्री जन धन योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, मिशन इंद्रधनुष, स्टार्टअप इंडिया, स्टैंड अप इंडिया, पेंशन योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, पेयजल, राशन कार्ड, एससी/एसटी शादी अनुदान योजना, एससी/एसटी निशुल्क बोरिंग योजना और प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना।
विज्ञापन
दिवस और होने वाला कार्यक्रम
14 अप्रैल -- सामाजिक न्याय दिवस पर जिला स्तर पर भीमराव अंबेडकर की जयंती और प्रधानमंत्री के उद्बोधन का सीधा प्रसारण कराया जाएगा।
18 अप्रैल -- स्वच्छ भारत दिवस पर सभी ग्राम पंचायत स्तर पर कार्यक्रम, ओडीएफ प्लस की कार्रवाई को आगे बढ़ाना।
20 अप्रैल -- उज्ज्वला दिवस पर पात्र गृहणियों को रसोई गैस कनेक्शन और सिलिंडर का वितरण।
24 अप्रैल -- राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस पर प्रधानमंत्री के उद्बोधन का सीधा प्रसारण, ग्राम पंचायत स्तर पर बैठक का आयोजन।
28 अप्रैल -- ग्राम स्वराज दिवस पर प्रत्येक ब्लाक और ग्राम पंचायत स्तर पर प्रधानमंत्री सौभाग्य योजना सहित अन्य योजनाओं के पात्रों का लाभान्वित करना।
30 अप्रैल -- आयुष्मान भारत दिवस पर सभी ग्राम पंचायत स्तर पर मेडिकल इंश्योरेंस के लिए लाभार्थियों का चयन और योजना का प्रचार।
02 मई -- किसान कल्याण दिवस पर सभी ग्राम पंचायत स्तर पर कृषकों की आय 2022 तक दोगुना करने के बारे में योजनाओं की जानकारी और जागरूक किया जाएगा।
05 मई -- आजीविका दिवस पर जनपद एवं ब्लाक स्तर पर प्रधानमंत्री के उद्बोधन का सीधा प्रसारण, स्वयं सहायता समूह एवं कौशल उन्नयन मेले का आयोजन।
तैयारियों के लिए डीएम ने की बैठक
शामली। जिलाधिकारी इंद्र विक्रम सिंह ने बृहस्पतिवार को कलक्ट्रेट सभाकक्ष में ग्राम स्वराज अभियान के तहत होने वाले कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए बैठक की। उन्होंने कहा कि अभियान के तहत होने वाले कार्यक्रमों में सभी विभागों के अधिकारी अपनी जिम्मेदारी गंभीरता से निभाएंगे। केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं का लाभ पात्रों को पहुंचाएंगे तथा योजनाओं के बारे में लोगों को जागरूक करेंगे। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को चयनित गांव और वार्डों के बारे में भी अवगत कराया। इस दौरान परियोजना निदेशक ज्ञानेश्वर तिवारी, जिला विकास अधिकारी बलराम कुमार, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डाक्टर सफल कुमार, अधिशासी अभियंता शैलेंद्र गौतम, अधिशासी अभियंता आरके सिंह ,जिला कृषि अधिकारी हरि शंकर, लीड बैंक मैनेजर हरपाल सिंह तोमर आदि अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन