फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Eid ul Azha today, the district divided into four zones, 10 sectors

ईद पर शांति सुरक्षा को लेकर जिले को चार जोन, 10 सेक्टर में बांटा

Sat, 09 Jul 2022 11:42 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 09 Jul 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
Eid ul Azha today, the district divided into four zones, 10 sectors
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

शामली। ईद उल अजहा का पर्व रविवार को मनाया जाएगा। ईद के त्योहार पर शांति और सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस प्रशासन ने तैयारी तेज कर दी है। जिले को चार जोन और दस सेक्टर में बांटकर अधिकारियों और पुलिस बल की ड्यूटी लगाई है। एसडीएम और सीओ ने ईदगाह में पहुंचकर निरीक्षण किया।
ईद उल अजहा के त्योहार को शांतिपूर्ण मनाने के लिए पुलिस को सतर्क कर दिया है। पुलिस-प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। शनिवार दोपहर में एसडीएम सदर विशु राजा और सीओ सिटी जितेंद्र सिंह ने कैराना रोड स्थित ईदगाह का निरीक्षण किया। एएसपी ओपी सिंह ने बताया कि जिले को चार जोन और दस सेक्टर में बांटा है। एक जोन में आदर्श मंडी व शहर कोतवाली, दूसरे जोन में कैराना व झिंझाना थाना, तीसरे जोन में कांधला, चौथे जोन में गढ़ीपुख्ता, बाबरी और थानाभवन थाना क्षेत्र शामिल किया गया है। दस सेक्टर में सभी आठ थाना क्षेत्र के अतिरिक्त ऊन और चौसाना स्तर पर बनाए गए हैं। जिले में ईद पर एक हजार से अधिक पुलिसकर्मी और एक कंपनी पीएसी के जवानों की ड्यूटी रहेगी। एएसपी ने लोगों से अपील की कि अफवाहों पर ध्यान न दें। यदि कोई शांतिभंग करने की कोशिश करता है तो तुरंत पुलिस को जानकारी दें। जिससे समय रहते कड़ी कार्रवाई की जा सके।
विज्ञापन

मुस्लिम धर्म गुरुओं ने दिए पैगाम
सभी सलामती के साथ मनाएं ईद
शामली में बड़ा बाजार स्थित जामा मस्जिद के शाही इमाम मौलाना शौकीन ने सभी को ईद उल अजहा की मुबारकवाद दी। उन्होंने कहा कि सभी लोग सलामती के साथ ईद को मनाएं। कुर्बानी को पर्दे के साथ करें और खुुुले में कतई न करें। कुर्बानी के बाद जानवरों के अवशेष इधर-उधर न फेंके। कोई भी ऐसा काम न करें, जिससे दूसरों को किसी तरह की तकलीफ न पहुंचे। सफाई का विशेष ध्यान रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक दूसरे की भावनाओं का ख्याल रखें
कैराना की जामा मस्जिद के शाही इमाम मौलाना मोहम्मद ताहिर ने कहा कि ईद उल अजहा के पर्व पर कुर्बानी का अहम फरीजा अंजाम दिया जाना है। इस फरीजे को जज्बे व इखलास के साथ मनाया जाए। परदे के अंदर कुर्बानी दी जाए। जानवरों के अवशेषों को खुले में न डालें। जिससे दूसरे समुदाय की भावनाएं आहत न हों। एक दूसरे का ख्याल रख ईद उल अजहा का त्योहार मनाया जाएं।

सभी गाइडलाइन का पालन करें
कांधला के मौलाना अकरम ने सभी से दरख्वास्त की कि सरकार द्वारा बताई गाइडलाइन का पालन करें। प्रेम से त्योहार को मनाते हुए कुर्बानी के समय सफाई का विशेष ध्यान रखें। सुरक्षित स्थान पर कुर्बानी के बाद अवशेष को उचित स्थान पर पहुंचाएं ताकि दूसरों को कोई परेशानी न बने। त्योहार प्रेम भाईचारा बढ़ाने के लिए होता है। इसमें कोई भी विवाद की स्थिति हमारी किसी गलती के कारण न होने पाए।
ईद की नमाज का समय
शामली:
ईदगाह - सुबह सात बजे।
--
कैराना
ईदगाह - 6.30 बजे।
सराय वाली मस्जिद - 6:15 बजे
शामली बस स्टैंड स्थित बीबो वाली मस्जिद- 6:15 बजे
दरबार वाली मस्जिद -6:15 बजे
पानीपत रोड स्थित तकिये वाली मस्जिद- 6:15 बजे
मोहल्ला रेतेवाला स्थित मक्की मस्जिद -6:20 बजे
मोहल्ला दरबार कलां स्थित मक्की मस्जिद - 6 बजे
गुलशन नगर चांद तारा मस्जिद- 6:45 बजे
जामा मस्जिद -7 बजे
पानीपत रोड मदरसा इशातुल इस्लाम - 8:15 बजे
------
कांधला
जामा मस्जिद - 7 बजे
ईदगाह - 7.30 बजे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed