{"_id":"684338509decc2fcc200e045","slug":"eid-ul-azha-today-people-remained-busy-shopping-till-late-night-shamli-news-c-26-1-sal1002-143347-2025-06-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: ईद-उल अजहा आज, देर रात तक खरीदारी में जुटे रहे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: ईद-उल अजहा आज, देर रात तक खरीदारी में जुटे रहे लोग
विज्ञापन
शामली। आज ईद-उल-अजहा का पर्व मनाया जाएगा। शुक्रवार की देर रात तक जिलेभर के बाजारों में खरीदारी के लिए लोगों की भीड़ रही। लोगों ने शीर, खीर के सामान के अलावा कपड़ों की खरीददारी की।
शहर के बड़ा बाजार, गांधी चौक, कबाड़ी बाजार, नेहरू मार्केट में अधिक भीड़ रही। लोग कपड़ों के अलावा काजू, किशमिश, गोला और अन्य सामग्री खरीदते नजर आए। सुरक्षा की दृष्टि से सभी मस्जिदों के आसपास पुलिस फोर्स तैनात रहेगा। जामा मस्जिद के शाही इमाम मौलाना शौकीन कैरानवी ने बताया कि ईदगाह में सुबह 6:30 बजे बकरीद की नमाज अदा की जाएगी।
शहर के टायर मार्केट, पशु पैठ में बकरे आदि की खरीददारी के लिए लोगों की भीड़ लगी रही। देसी, और अन्य प्रजाति के बकरे 10 से लेकर 40 हजार रुपये तक में बेचे गए।
विज्ञापन
- विभिन्न स्थानों पर चलाया गया सफाई अभियान
शामली के अलावा कैराना, कांधला, जलालाबाद और अन्य स्थानों पर बकरीद के मद्देनजर सफाई अभियान चलाया। नालों व मार्गों की सफाई की गई। नगर पालिका चेयरमैन अरविंद संगल ने भी कई स्थानों का जायजा लेकर व्यवस्था दुरुस्त करने को कहा।
- सौहार्द के साथ मनाएं त्योहार
जिलाधिकारी अरविंद कुमार चौहान, एसपी रामसेवक गौतम ने लोगों से ईद-उल-अजहा का त्योहार प्यार और सौहार्द के साथ मनाने की अपील की। कहा कि अफवाह फैलाने वालों की सूचना पुलिस प्रशासन को दें। सोशल मीडिया पर कोई भी भड़काऊ पोस्ट करने से बचें। सड़कों पर नमाज अदा नहीं करें।
- जिले की मस्जिदों, ईदगाह में ईद-उल-अजहा की नमाज का समय
-- -- शामली
ईदगाद- सुबह 6:30 बजे
जामा मस्जिद : सुबह 7:30 बजे
हाजी कॉलोनी की उमर मस्जिद : सुबह 5:45 बजे
कुरैशियान मस्जिद : सुबह 6:30 बजे।
फतेहपुरी मस्जिद : सुबह 6:45 बजे
गढ़ी मस्जिद फव्वारा चौक: सुबह 6:45 बजे
सरवर पीर वाली मस्जिद : सुबह 6:45 बजे
सलेक विहार वाली मस्जिद : सुबह 6:15 बजे
-- -- बाबरी
ईदगाह : सुबह 7:30 बजे
मस्जिद कुरैशियान : सुबह 8 बजे।
-- - बिडौली
बिडौली सादात मस्जिद : सुबह 8 बजे
मंसूरा ईदगाह- सुबह 7 बजे
अब्दाननगर -सुबह 7:15 बजे
-- - कांधला
ईदगाह सलेमपुर रोड : सुबह 7 बजे
-- - जलालाबाद
जामा मस्जिद : सुबह 7:15 बजे
ईदगाह : सुबह 8 बजे
-- - झिंझाना
नीला रोजा मस्जिद : सुबह 7:30 बजे
ईदगाह : सुबह 7 बजे
-- -- ऊन
ईदगाह : सुबह 8:30 बजे