फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Eid prayers offered by AmanAman to pray

ईद की नमाज अदा कर मांगी अमनोअमान की दुआ

Tue, 27 Jun 2017 12:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शामली
अमर उजाला ब्यूरो, शामली Updated Tue, 27 Jun 2017 12:17 AM IST
विज्ञापन
Eid prayers offered by AmanAman to pray
eid - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
शामली। ईद का त्योहार जिले भर में हर्षोल्लास से मनाया गया। ईदगाह और मस्जिदों में नमाज अदा कर   देश दुनिया में अमन चैन और तरक्की के लिए दुआ की गई।
विज्ञापन


ईदगाह पर नमाज के बाद इंसानियत का पैगाम दिया गया तथा असहाय और जरूरतमंदों की मदद की अपील की गई। वहीं, ईदगाह और मस्जिदों के आसपास सुरक्षा के लिहाज से पुलिस और पीएसी के जवान तैनात रहे। 
विज्ञापन


शामली में कैराना रोड़ स्थित  ईदगाह में सुबह सात बजे से ही अकीदतमंदों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था। करीब आठ बजे ईदगाह में मौलाना शौकीन ने ईद की नमाज अदा करा देश में अमन-चैन और खुशहाली की दुआ कराई। नमाज के बाद अकीदतमंदों ने एक दूसरे को गले मिलकर ईद की बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ईदगाह के अलावा शहर के तिमरशाह, चांद मस्जिद, कुरैशियान मस्जिद और मदरसा इमदादिया सहित विभिन्न स्थानों पर ईद की नमाज अदा कराई गई। उधर, ईदगाह के बाहर कैंप में डीएम इंद्र विक्रम सिंह, पुलिस अधीक्षक डॉक्टर अजयपाल शर्मा, अपर जिलाधिकारी शिवबहादुर सिंह, एसडीएम सुरजीत सिंह, सीओ सिटी अशोक कुमार सिंह, शामली नगर पालिका परिषद के चेयरमैन अरविंद संगल और विजय कौशिक सहित विभिन्न संगठनों के लोगों ने ईद की बधाई दी। वहीं, खेल खिलौनों की दुकानें लगाई गई, जिन पर बच्चों ने जमकर खरीदारी की। 

गले मिलकर एक-दूसरे को ईद की बधाई
झिंझाना। कस्बे में ईद- उल-फितर का त्योहार बडे़ ही हर्षोल्लास से मनाया गया। कस्बे के शामली करनाल हाईवे स्थित ईदगाह पर सुबह 8 बजकर 30 मिनट पर मौलाना अकरम ने नमाज अदा कराई। नमाज में आसपास के ग्रामीण क्षेत्र से लगभग पांच हजार नमाजियों ने नमाज अदा की। जिसके बाद सभी ने आपस में गले मिलकर एक दूसरे को बधाई दी। थाना प्रभारी भगवत सिंह ने बताया कि पूरे समय पुलिस की चाक चौबंद व्यवस्था रही। 

ईद पर अमन चैन के लिए मांगी दुआ
कांधला। कस्बे व क्षेत्र में ईद- उल- फितर का त्योहार प्रेम सौहार्द के साथ मनाया गया। सुबह 8.30 मिनट पर ईदगाह पर मुख्य नमाज के लिए हजारों की संख्या में लोग मौके पर पहुंचे। जहां पर ईद के इमाम हजरत मौलाना नूरूल राशिद हसन कांधलवी ने नमाज अदा कराई।


जिसके बाद देश में शांति के लिए दुआ कराई गई। इस दौरान सीओ कैराना भूषण वर्मा व थाना प्रभारी एमएस गिल ने मौके पर पहुंचकर ईद की मुबारकबाद दी।

जहां से दोनों अधिकारियों ने पैदल मार्च कर नगर का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। ईद के पर्व को लेकर एमएलसी विरेंद्र सिंह, पूर्व सांसद हरेंद्र मलिक, पूर्व विधायक बलबीर सिंह मलिक, डॉ. विक्रांत जावला सहित कई जनप्रतिनिधियों ने ईद की शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed