फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Educators performed

शिक्ष्ाामित्रों ने किया प्रदर्शन

Thu, 27 Jul 2017 12:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शामली
अमर उजाला ब्यूरो, शामली Updated Thu, 27 Jul 2017 12:23 AM IST
विज्ञापन
Educators performed
revel - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
शामली। टीईटी (अध्यापक पात्रता परीक्षा) पास किए बगैर सहायक    अध्यापक पद पर समायोजन रद होने संबंधी सुप्रीम कोर्ट आदेश आने पर शिक्षा मित्रों को झटका लगा। बुधवार को जिले भर के शिक्षा मित्रों ने जिला बेसिक     शिक्षा अधिकारी कार्यालय पर पहुंचकर प्रदर्शन किया। 
विज्ञापन


बुधवार को बनत स्थित जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय पहुंचे शिक्षा मित्रों ने नारेबाजी के साथ प्रदर्शन किया। इसके बाद धरना देकर बैठ गए। कहा कि पूर्व की प्रदेश सरकार ने उन्हें    सहायक अध्यापक के रूप में समायोजन का आदेश जारी किया था।
विज्ञापन


अब सुप्रीम कोर्ट ने शिक्षा   मित्रों के समायोजन को रद कर दिया तथा शर्त रख दी कि जो शिक्षामित्र टीईटी परीक्षा पास     होंगे, उन्हीं का समायोजन होगा। उनका कहना है कि इस मामले में मौजूदा प्रदेश सरकार को मजबूत पैरवी करनी चाहिए थी, क्योंकि प्रदेश भर के एक लाख 78 हजार शिक्षा मित्रों के भविष्य का सवाल था।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिक्षामित्रों के हितों के बारे में प्रदेश सरकार को आवश्यक   कदम उठाने चाहिए। इस दौरान कुछ शिक्षामित्रों ने कहा कि अपने अधिकारों के लिए आंदोलन किया जाएगा। इसको लेकर शिक्षामित्र रणनीति बनाएंगे और हर हाल में अपना हक लेकर रहेंगे।


 साथ ही निर्णय लिया गया कि शिक्षामित्रों के साथ ही समायोजित सहायक अध्यापक पढ़ाई कार्य कराने के लिए विद्यालयों में नहीं जाएंगे। शिक्षामित्रों ने
अपनी मांगों के संबंध सहायक बेसिक शिक्षा अधिकारी भारत भूषण को मुख्यमंत्री के नाम संबोधित     ज्ञापन भी सौंपा। इस दौरान प्रमोद शर्मा, यमन पाल, रीनू, कविता, हरविंदर, मनोज, सुखविंदर, राहुल, अनुज, मोनिका, पूनम, राहुल    शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed