{"_id":"5e5d52df8ebc3eeb5d4a9948","slug":"easy-installment-only-71-hundred-registrations-in-three-months-shamli-news-mrt4718332177","type":"story","status":"publish","title_hn":"आसान किश्त तीन माह में सिर्फ 71 सौ रजिस्ट्रेशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आसान किश्त तीन माह में सिर्फ 71 सौ रजिस्ट्रेशन
विज्ञापन
आसान किस्त तीन माह में सिर्फ 71 सौ रजिस्ट्रेशन
थानाभवन। बिजली के बड़े बकाएदारों के लिए ऊर्जा निगम की ओर से शुरू की गई आसान किस्त योजना के प्रति उपभोक्ताओं का रवैया सुस्त रहा है। तीन माह पहले शुरू हुई योजना में मात्र 60 फीसदी बकाएदारों ने ही योजना का लाभ उठाने के लिए रजिस्ट्रेशन कराया है। इसी के चलते निगम ने अब योजना की अंतिम तिथि एक माह बढ़ाते हुए 31 मार्च कर दी है, ताकि सभी बकाएदारों को योजना के दायरे में लाया जा सके। सरकार ने दिसंबर 2019 में बिजली के बड़े बकाएदारों के लिए आसान किस्त योजना की शुरुआत की थी। उस समय थानाभवन ब्लॉक घरेलू व नलकूप के मिलाकर करीब 11 हजार उपभोक्ताओं पर दस हजार से अधिक का बिजली बिल बकाया था। योजना का लाभ लेने के लिए उपभोक्ताओं को बिजलीघर पहुंचकर कम से कम 1500 रुपये जमा कराकर रजिस्ट्रेशन कराना होता है। इसके बाद शहरी क्षेत्र के उपभोक्ता को 12 व ग्रामीण क्षेत्र के उपभोक्ताओं को 24 किश्तों में अपना बिल जमा करना होगा।
11 नवंबर से शुरू हुई योजना की अंतिम तिथि 29 फरवरी रखी गई थी, लेकिन अब तक 11100 उपभोक्तओं में से मात्र 7100 लोगों ने ही योजना का लाभ लेने के लिए रजिस्ट्रेशन कराया है। बकाएदार उपभोक्ताओं की संख्या को अधिक देखते हुए निगम ने इस योजना का लाभ लेने की अंतिम तिथि को 31 मार्च तक बढ़ा दिया है। निश्चित रूप से उपभोक्ताओं को इस योजना का लाभ मिलेगा। -काली चरण, एसडीओ