फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Earth shakes due to explosion, windows of houses and buses broken

धमाके से दहली धरती, घरों और बसों के शीशे टूटे

Fri, 01 Oct 2021 11:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 01 Oct 2021 11:54 PM IST
विज्ञापन
Earth shakes due to explosion, windows of houses and buses broken
कैराना में पटाखा फैक्टरी में विस्फोट के बाद मलबे में दबी कार। - फोटो : SHAMLI
शामली। अनाधिकृत पटाखा फैक्टरी में धमाका इतना जोरदार था कि करीब 10 किमी दूर तक धरती दहल गई। धमाके की तेज आवाज सुनकर कैराना के साथ आसपास के गांवों के लोग भी दहल गए। कई घरों में शीशे टूटने की भी सूचना है।
विज्ञापन

काफी देर तक किसी के समझ में नहीं आया कि क्या हुआ है। लोग दहशत में आ गए। धूल और धुएं के गुब्बार छटा तो आसपास के लोग फैक्टरी की और दौड़ पड़े। मौके पर पहुंचे तो वहां का दृश्य दिल दहला देने वाला था। पूरी फैक्टरी मलबे के ढेर में तब्दील हो चुकी थी। साथ ही आग लगी हुई थी। फैक्टरी पूरी तरह से धराशायी हो गई थी। मलबे में वहां काम करने वाले लोग दबे थे। दस किलोमीटर दायरे में रहने वाले लोग एक दूसरे से फोन पर धमाके के वजह पता करते रहे। बताया जा रहा है कि कई घरों के शीशे भी टूट गए। शामली की ओर से जा रही टूरिस्ट बस के कंडेला में शीशे टूटने की भी सूचना है। यह बस धमाका होने वाली जगह से करीब साढ़े तीन किमी दूर थी। रात तक डीएम जसजीत कौर और एसपी सुकीर्ति माधव थाने में डेरा डाले रहे।
विज्ञापन

मलबे में दबे लोग चीख रहे थे हमें बचा लो
मलबे में दबे लोगों की चीखने-चिल्लाने की आवाज सुनाई दे रही थी। मौके पर पहुंचे लोगों ने इसकी सूचना स्थानीय पुलिस और दमकल विभाग को दी। फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाई। इसके बाद जेसीबी और ग्रामीणों की सहायता से राहत कार्य शुरू किया गया। एक के बाद एक चार शव मलबे से निकाले गए। इसके अलावा छह घायलों को भी मलबे से निकालकर अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जुमा न होता तो और भी भयावह होता मंजर
- हादसे में घायल हुए बहराइच के मुनव्वर व मतलूब के मुताबिक फैक्टरी में 20 मजदूर काम करते थे, लेकिन जुमा होने की वजह से 10 मजदूर छुट्टी पर थे। जिस समय धमाका हुआ फैक्टरी में 10 मजदूर काम कर रहे थे। उन्हें पता ही नहीं चला कि धमाका कैसे हुआ। जोरदार आवाज के साथ फैक्टरी का मलबा सभी मजदूरों के ऊपर गिर गया। इस दौरान लोगों का कहना था कि यदि जुमा न होता तो मरने वालों की संख्या और भी ज्यादा हो सकती थी।
पुलिस प्रशासन को नहीं लगी अवैध फैक्टरी चलने की भनक
कैराना। जंगल में बंद पड़ी आचार की फैक्टरी में पिछले करीब डेढ़ माह से अवैध पटाखा फैक्टरी का संचालन हो रहा था। दिवाली के लिए बड़े पैमाने पर पटाखों का निर्माण किया जा रहा था। आसपास के लोगों ने बताया कि करीब एक माह से जंगल में पटाखा फैक्टरी चलाई जा रही थी। लेकिन स्थानीय पुलिस-प्रशासन को इसकी भनक तक नहीं लगी, यह बड़ा सवाल है। इसे पुलिस-प्रशासन की बड़ी चूक माना जा रहा है।
एक माह पहले ही बहराइच से आए थे सात मजदूर
फैक्टरी में काम करने वाले मजदूर मुनव्वर व मतलूब ने बताया कि उनके सहित बहराइच के सात मजदूर करीब एक माह से फैक्टरी में मजदूरी का कार्य कर रहे थे। तीन मजदूर शामली के भी उनके साथ काम कर रहे थे। हादसे में चार मजदूरों की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि छह घायलों में से चार जिंदगी से जंग लड़ रहे हैं।
फैक्टरी संचालक राशिद को तलाश रही पुलिस
फैक्टरी में इतना जबरदस्त धमाका होने से यह बात तो स्पष्ट हो गई है कि फैक्टरी में बारूद का बड़ा जखीरा रखा था। मौके पर हजारों की संख्या में डिब्बे व पटाखे बनाने का सामान बरामद हुआ है। आसपास के लोगों ने बताया गया कि राशिद पुत्र इलियास मोहल्ला कलंदरशाह, पानीपत हरियाणा की फैक्टरी थी। जो पानीपत का रहने वाला है। हादसे के बाद मौके पर पहुंचे पुलिस-प्रशासन और प्रशासनिक अधिकारियों ने जब फैक्टरी संचालक के बारे में पता किया तो उसका कोई सुराग नहीं मिला। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।
मलबे में दबकर कार भी हुई क्षतिग्रस्त
पटाखा फैक्टरी में धमाके के बाद मलबे में बाहर खड़ी एक्सेंट कार भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। घंटों बाद तक भी छोटे पटाखे फटने की आवाज बार-बार आ रही थी। मलबे के नीचे से आग की लपटें व धुआं निकल रहा था। दमकल विभाग की गाड़ी ने आग पर पानी डाल कर काबू पाया। बाद में जेसीबी मशीन से मलबे को हटाया गया।

मृतकों का विवरण
1. पप्पी पुत्र नामालूम निवासी ग्राम दोघट थाना दोघट जनपद बागपत
2. सलमान पुत्र इदरीश निवासी बड़ादीनपुर बहराइच
3. फैमूदीन पुत्र अज्ञात निवासीगण बड़ादीनपुर बहराइच
4. रूमान पुत्र नामालूम निवासी चम्पईया थाना हरदी जनपद बहराइच
घायलों का विवरण
जावेद उर्फ गुड्डू पुत्र वसीम निवासी विद्या कालोनी पानीपत (रेफर पानीपत)
फरमान पुत्र रहीशूद्दीन निवासी खेकड़ा जनपद बागपत (रेफर पानीपत)
सलमान पुत्र नामालूम निवासी चम्पईया थाना हरदी जनपद बहराइच (रेफर मेरठ मेडिकल)
मौबीन पुत्र नामालूम निवासी चम्पईया थाना हरदी जनपद बहराइच (रेफर मेरठ मेडिकल)
मुन्नवर निवासी बड़रिया थाना हरदी जनपद बहराइच
मतलूब निवासी बड़रिया थाना हरदी जनपद बहराइच

कैराना में पटाखा फैक्टरी में विस्फोट के बाद पड़े मलबे को जेसीबी से हटाते कर्मचारी।

कैराना में पटाखा फैक्टरी में विस्फोट के बाद पड़े मलबे को जेसीबी से हटाते कर्मचारी।- फोटो : SHAMLI

कैराना में अनाधिकृत पटाखा फैक्टरी में विस्टफोट के बारे में जानकारी देते फैक्टरी के कर्मचारी।

कैराना में अनाधिकृत पटाखा फैक्टरी में विस्टफोट के बारे में जानकारी देते फैक्टरी के कर्मचारी।- फोटो : SHAMLI

शामली के कैराना में अनाधिकृत पटाखा फैक्टरी में विस्फोट के बाद लगी आग को बुझाता  दमकल का कर्मचारी।

शामली के कैराना में अनाधिकृत पटाखा फैक्टरी में विस्फोट के बाद लगी आग को बुझाता दमकल का कर्मचारी।- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed