फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   E-rickshaw robbed by deadly attack on driver

चालक पर जानलेवा हमला कर ई-रिक्शा लूटी

Sun, 10 Apr 2022 11:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 10 Apr 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
E-rickshaw robbed by deadly attack on driver
झिंझाना। क्षेत्र के दरगाहपुर गांव के निकट ई-रिक्शा चालक पर धारदार हथियारों से जानलेवा हमला कर बदमाश रिक्शा लूटकर फरार हो गए। घायल को अस्पताल में भर्ती कराने के बाद ग्राम प्रधान की ओर से जानलेवा हमले की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

दरगाहपुर के ग्राम प्रधान नीटू पुत्र सुरेंद्र ने मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया कि शनिवार शाम गांव दरगाहपुर के नाले में गंभीर घायल एक व्यक्ति बेहाशी की हालत में पड़ा मिला। किसी ने धारदार हथियार से बुरी तरह घायल कर रखा था। पुलिस को सूचना देने के बाद ग्राम प्रधान ने घायल को शामली के अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से उसे मुजफ्फरनगर रेफर कर दिया गया। बताया जा रहा है कि घायल मुजफ्फरनगर जनपद के तितावी क्षेत्र का निवासी गुल्लू पुत्र रणबीर है। वह शामली में ई-रिक्शा चलाता है। माना जा रहा है कि ई-रिक्शा लूटने के दौरान उसे धारदार हथियार से घायल कर बदमाश फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed