फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   E-rickshaw rider killed in collision with mini truck, two injured

मिनी ट्रक की टक्कर लगने से ई रिक्शा सवार युवक की मौत, दो घायल

Mon, 18 Apr 2022 11:46 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 18 Apr 2022 11:46 PM IST
विज्ञापन
E-rickshaw rider killed in collision with mini truck, two injured
कांधला (शामली)। दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर कस्बा एलम के निकट मिनी ट्रक की चपेट में आने से ई रिक्शा सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को राहगीरों की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भर्ती कराया गया, जहां पर एक युवक की उपचार के दौरान मौत हो गई। दो घायलों को उनकी हालत गंभीर देखते हुए हायर सेंटर रेफर किया गया।
विज्ञापन

हरियाणा के जिला सोनीपत के गांव चौहान जोशी निवासी रामकुमार अपने परिवार के राजश्री व राज किरण के साथ किसी कार्य के लिए ई रिक्शा से कांधला आए थे। सोमवार शाम करीब साढ़े पांच बजे कांधला से तीनों ई रिक्शा में सवार होकर दिल्ली सहारनपुर हाईवे से होते हुए सोनीपत लौट रहे थे। परिजनों के अनुसार जब वे कस्बा एलम के समीप पहुंचे तो एलम की तरफ से आ रहे मिनी ट्रक की चपेट में आने से ई रिक्शा सवार तीनों युवक सड़क किनारे खाई में गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को राहगीरों की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार के लिए भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान 42 वर्षीय रामकुमार की मौत हो गई। गंभीर हालत में अन्य दोनों घायलों को चिकित्सकों ने हायर सेंटर रेफर कर दिया। समाचार लिखे जाने तक मामले में कोई कार्रवाई नहीं की गई थी पुलिस ने घटना की जानकारी उनके परिजनों को दी है। पुलिस का कहना है कि तहरीर मिलने पर उसी के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed