फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Dustbin not to waste, how to get good ranking

कूड़ा डालने को नहीं डस्टबिन, कैसे मिले अच्छी रैंकिंग

Sat, 22 Aug 2020 11:36 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 22 Aug 2020 11:36 PM IST
विज्ञापन
Dustbin not to waste, how to get good ranking
शामली वर्मा मार्किट में जर्जर हालत में पडा डस्टविन का स्टैड - फोटो : SHAMLI
कूड़ा डालने को नहीं डस्टबिन, कैसे मिले अच्छी रैंकिंग
विज्ञापन

शामली। शहर में सूखा और सूखा और गीला कूड़ा अलग करने की कोई व्यवस्था नहीं है। शहर में दो साल पहले लगाए गए डस्टबिन भी गायब हो गए है, अगर इक्का दुक्का जगह कहीं है तो वह टूटे हुए हैं। स्वच्छता अभियान के नाम पर खानापूर्ति हो रही है।
स्वच्छता सर्वेक्षण के मानकों में सूखा-गीला कूड़ा अलग करना भी मुख्य रूप से शामिल है, लेकिन शहर में सूखा-गीला कूड़ा अलग करने की व्यवस्था होना तो दूर, यहां पर डस्टबिन तक नहीं लगे हैं। करीब दो साल पहले स्वच्छ भारत मिशन के तहत पालिका को मिले बजट से शहर में मुख्य स्थानों और बाजारों में सूखा और गीला कूड़ा अलग-अलग डालने के लिए प्लास्टिक के डस्टबिन लगाए गए थे। धीरे-धीरे डस्टबिन टूटतेे चले गए और आज हालात ये है कि शहर में ये डस्टबिन गायब हो गए। इक्का दुक्का जगह अगर कहीं पर डस्टबिन है तो वह टूटी फूटी हालत में है। शहर में जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे रहते हैं। स्वच्छता के नाम पर खानापूर्ति हो रही है। सूखा-गीला कूड़ा डालने की व्यवस्था न होना भी स्वच्छता सर्वेक्षण की रैंकिंग में शामली नगरपालिका का पिछड़ना भी एक वजह माना गया है। विदित हो कि नगरपालिका को स्वच्छता सर्वेक्षण 2020 में 296वीं रैंक मिली है जबकि 2019 में 211वीं रैंक थी।
विज्ञापन

डंपिंग ग्राउंड भी इकट्ठा डाला जाता है कूड़ा
शहर में सूखा और गीला कूड़ा अलग-अलग डालने की भी डंपिंग ग्राउंड पर कोई व्यवस्था नहीं है। शहर में सूखा और गीला कूड़ा एक साथ इकट्ठा किया जाता है और उसे डंपिंग ग्राउंड पर भी उसी तरह एक जगह डाला जाता है। इस तरह से कूड़ा इकट्ठा करने से लेकर डालने तक अलग करने की कोई व्यवस्था नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
सूखा-गीला कूड़ा अलग-अलग करने की फिलहाल कोई व्यवस्था नहीं है। सभी कूड़ा एक साथ इकट्ठा कर डंपिंग ग्राउंड पर डाला जाता है। शहर में पहले अलग-अलग कूड़ा डालने के लिए लगाए गए डस्टबिन टूट गए हैं। दोबारा डस्टबिन लगाए जाएंगे। अच्छी रैंक पाने के लिए सफाई व्यवस्था और बेहतर की जाएगी।
- सुरेंद्र सिंह, अधिशासी अधिकारी नगरपालिका।

शामली बुढाना रोड कूडे का ढेर

शामली बुढाना रोड कूडे का ढेर- फोटो : SHAMLI

शामली मोहल्ला सलेक विहार में  रक्खा डस्टबिन

शामली मोहल्ला सलेक विहार में रक्खा डस्टबिन- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed