फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   dusre din bhi raha bus ka tota

दूसरे दिन भी रहा बसों का टोटा, आज और बढ़ेगी किल्ल्त

Sat, 09 Mar 2019 10:42 PM IST
NAVEEN GUPTA amarujala
amarujala Published by: NAVEEN GUPTA Updated Sat, 09 Mar 2019 10:42 PM IST
विज्ञापन
dusre din bhi raha bus ka tota
file - फोटो : amarujala
शादियों का जबर्दस्त साया यात्रियों पर भारी पड़ रहा है। शनिवार को भी प्राइवेट बसों के शादियों में जाने से विषम स्थितियां उत्पन्न हो गई। सड़कों पर बसों की किल्लत रही और यात्रियों को काफी मुसीबतें झेलनी पड़ी। रविवार को सीजन का बड़ा साया होने से ये समस्या और गहरा सकती है। 
विज्ञापन

शनिवार को शाम साढ़े छह बजे बस अड्डे के बाहर सैकड़ों यात्री खड़े थे। इनमें कई महिलाएं भी थी। इनमें अधिकांश यात्री झिंझाना क्षेत्र के थे। यात्रियों ने बताया कि आधे घंटे से कोई बस नहीं आई है। कई दैनिक यात्री भी यहां खड़े थे। शौकत, शाकिब और असलम ने बताया कि वे शामली में काम करते हैं। रोजाना आते जाते हैं, लेकिन दो दिन से बसों की काफी दिक्कत हो रही है। यही हाल दिल्ली बस अड्डे के बाहर का था। करीब पौने सात बजे यहां बागपत ,लोनी और दिल्ली की कई सवारियां खड़ी थी, लेकिन बड़ौत तक की बस थी, लेकिन आगे तक की बस के लिए सवारियां इंतजार कर रही थी। ऊन, झिंझाना, चौसाना ,बुढ़ाना तक जाने वाली बसों की किल्लत सबसे ज्यादा किल्लत रही। शाम के वक्त सबसे ज्यादा दिक्कत रही। दरअसल, शामली से ऊन, झिंझाना, चौसाना ,बुढ़ाना आदि मार्गों पर 84 प्राइवेट बसें चलती हैं। इनमें कई बसें शादियों में बुक हो रही हैं। इस कारण ये दिक्कत हो रही है। रविवार को जबर्दस्त साया है। इसमें भी कई प्राइवेट बसें बुक हैं। ऐसे में लोगों को ज्यादा दिक्कत पेश आ सकती हैं। संभावना है कि रविवार की शाम को सड़कों पर बसों के लिए मारामारी हो सकती है। ऐसे में बेहतर होगा कि रविवार को यदि ज्यादा जरूरी ना हो तो बेहतर होगा कि बाहर जाने का कार्यक्रम टाल ही दें। 
विज्ञापन


10-15 बसों की आज बुकिंग 
प्राइवेट बस यूनियन के अध्यक्ष योगेंद्रपाल सिंह ने बताया कि शनिवार को तो कम बसें गई थी, लेकिन रविवार को साया बड़ा है। इसमें 10-15 बसें जा सकती हैं। हालांकि प्राइवेट बस वालों के पास अलग गाड़ियां भी होती हैं लेकिन बड़े साये में उन्हें मार्ग पर चलने वाली बसें भी बुक कर लेते हैं। ज्यादा दिक्कत नहीं होगी। उधर, लोगों का कहना था कि रोडवेज को इस संबंध में ध्यान देना चाहिए। उसे अतिरिक्त बसों की व्यवस्था करनी चाहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed