फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Dushyant got first place in provincial badminton competition

प्रांतीय बैडमिंटन प्रतियोगिता में दुष्यंत ने पाया पहला स्थान

Sat, 01 Oct 2022 12:48 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 01 Oct 2022 12:48 AM IST
विज्ञापन
Dushyant got first place in provincial badminton competition
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

शामली। सरस्वती शिशु विद्या मंदिर जूनियर हाईस्कूल के कक्षा आठ के छात्र दुष्यंत कुमार ने प्रांतीय बैडमिंटन प्रतियागिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया। स्कूल पहुुंचने पर उसका स्वागत किया।
सरस्वती शिशु विद्या मंदिर जूनियर हाईस्कूल की प्रांतीय बैडमिंटन प्रतियोगिता 27 से 29 सितंबर तक भाऊराव देवरस सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज नोएडा में हुई। इसमें सरस्वती शिशु विद्या मंदिर जूनियर हाईस्कूल के कक्षा आठ के छात्र दुष्यंत कुमार ने अंडर 14 में लगातार छह मैच जीतकर फाइनल में प्रथम स्थान पाया। प्रधानाचार्य संजय सैनी ने बताया कि विजेता छात्र अब क्षेत्रीय बैडमिंटन प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेगा।
विज्ञापन

क्षेत्रीय प्रतियागिता सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज बागेश्वर उत्तराखंड में 31 अक्तूबर से होगी। स्कूल पहुंचने पर शुक्रवार को दुष्यंत कुमार को सम्मानित किया। यहां चंद्रदेव, चंचल गोयल, गुलशन राय, दीपक गुप्ता, रवि गौड़, रवींद्र कुमार, सुधीर कुमार, आशीष जैन, शिवकुमार धीमान, संजीव बालियान आदि ने विजेता छात्र के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य आनंद प्रसाद शर्मा ने बताया कि नोएडा में आयोजित प्रांतीय बैडमिंटन प्रतियोगिता में अंडर-19 एकल वर्ग में कुश गिरी ने रजत पदक जीता। अंडर-19 युगल वर्ग में रौनक व आर्यज ने कांस्य पदक और अंडर-14 युगल वर्ग में अरिहंत व विनय ने रजत पदक जीता। प्रतियोगिता में विजयी होकर लौटे छात्रों एवं क्रीड़ा शिक्षक नितिन कुमार को वंदना सभा में मेडल पहनाकर व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

प्रधानाचार्य ने बताया कि प्रतियोगिता में विजयी छात्र बागेश्वर (उत्तराखंड) में आयोजित होने वाली क्षेत्रीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे। यहां उप प्रधानाचार्य मलूक चंद, अशोक सोम, प्रीतम सिंह, पवन कुमार, मोहर सिंह, नीटू कश्यप, मधुबन शर्मा, सुभाष चंद, अरविंद कुमार, योगेंद्र कुमार, अंकुर कुमार, मनोज कुमार, ब्रिजेश कुमार, विकास शर्मा, अंकित भार्गव आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन प्रमोद कुमार ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed