फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   durghatna me car shatigrast

ट्रैक्टर-ट्राली की टक्कर से कार क्षतिग्रस्त  

Fri, 11 Jan 2019 11:06 PM IST
NAVEEN GUPTA amarujala
amarujala Published by: NAVEEN GUPTA Updated Fri, 11 Jan 2019 11:06 PM IST
विज्ञापन
durghatna me car shatigrast
file - फोटो : amarujala
शामली मिल में गन्ना डालकर लौट रहे किसान की ट्रैक्टर-ट्रॉली की शहर के फव्वारा चौक के समीप कार से टक्कर हो गई। ट्रैक्टर ट्राली में उलझी कार काफी दूर तक घिसटती चली गई। हादसे में कार सवार निजी मोबाइल टावर कंपनी के कलस्टर इंचार्ज समेत दो लोग बाल-बाल बच गए। आरोपी चालक ट्रैक्टर-ट्राली को मौके पर छोड़कर फरार हो गया।
विज्ञापन

जिला बुलंदशहर के गांव सैदपुर निवासी तरुण सिरोही एक निजी मोबाइल टावर कंपनी में शामली जिले में कलस्टर इंचार्ज है। मोहल्ला रेलपार में किराए के मकान में एक अन्य रिश्तेदार युवक गौरव कुमार निवासी एलम के साथ रहते है। बृहस्पतिवार रात दोनों कार से अजंता चौक के समीप स्थित एक होटल पर खाना खाने गए थे। रात करीब 11 बजे मकान पर लौट रहे थे। फव्वारा चौक के समीप शामली शुगर मिल में गन्ना डालकर लौट रहे ट्रैक्टर-ट्राली की उनकी कार से टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि कार का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें लगे दोनों एयर बैग खुल गए। हालांकि दोनों को हल्की चोटें आई। दुर्घटना के बाद आरोपी चालक ट्रैक्टर-ट्राली को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्राली को कब्जे में ले लिया। तरुण सिरोही की तरफ से घटना की तहरीर दी गई है। ट्रैक्टर-ट्राली गांव बलवा के एक किसान की बताई गई है। पुलिस का कहना है कि दोनों पक्षों के बीच समझौते की बात चल रही है, अभी मामला दर्ज नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed