{"_id":"6259ae8a395ec16b1975e92a","slug":"durga-chaturdashi-devotees-throng-the-temples-the-mother-s-cheers-echoed-shamli-news-mrt584678413","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुर्गा चतुर्दशी: मंदिरों में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, गूंजे मां के जयकारे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुर्गा चतुर्दशी: मंदिरों में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, गूंजे मां के जयकारे
विज्ञापन
शामली में चौदस वाला मंदिर में प्रसाद चढ़ाते श्रद्घालु।
- फोटो : SHAMLI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली/ कैराना/ झिंझाना। जिले भर में चैत्र श्री दुर्गा चतुर्दशी के उपलक्ष्य में देवी मंदिर में विशेष पूजा अर्चना करने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। श्रद्धालुओं ने मां के दर्शन करके हलवा पूरी, शृंगार का सामान अर्पित कर पूजा करके मन्नतें मांगी।
शुक्रवार सुबह छह बजे से शहर के राजो मोहल्ला में स्थित 300 साल पुराने श्री बाला सुंदरी मंदिर में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। देर रात्रि तक श्रद्धालुओं का दर्शन करके पूजा-अर्चना करने का सिलसिला चलता रहा। मंदिर में मेले का आयोजन किया गया। समिति के शचींद्र मोहन भटनागर, जितेंद्र कुमार गर्ग, राजेंद्र कुमार, चौधरी विक्रम, राकेश भटनागर, विनोद शास्त्री आदि मौजूद रहे। उधर मां शाकंभरी देवी सेवा समिति की ओर से श्रद्धालुओं की बस मां शाकंभरी देवी के दर्शनों के लिए रवाना हुई। बस को हरी झंडी दिखाकर रोबिन गर्ग ने रवाना किया। संस्था के अध्यक्ष डॉ. अनिल बंसल, संदीप संगल, प्रवीण बंसल, राकेश गर्ग, महेश गर्ग, अजय गर्ग, मनोज कपूर, रविद्र मेघश्याम, सुरेश चंद आदि मौजूद रहे।
कैराना कस्बे के प्राचीन सिद्ध पीठ बाला सुंदरी देवी मंदिर में सुबह से ही मंदिर में श्रद्धालुओं का आना शुरू हो गया। श्रद्धालुओं ने लंबी लाइन में लगकर माता के दर्शन कर प्रसाद चढ़ाकर मन्नतें मांगी। काली माता के मंदिर में दर्शन के लिए श्रद्धालुओं कतार लगी रही। श्रद्धालुओं ने माता को हलवा पूरी, चुनरी, नारियल और शृंगार का सामान चढ़ाकर अपने परिवार के सुख समृद्धि की कामना की। मंदिर परिसर में दुर्गा सेवा समिति की ओर से भंडारे का आयोजन किया। जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।
विज्ञापन
पिछले कोरोना काल के बाद इस बार दुर्गा चतुर्दशी के अवसर पर काफी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ देखने को मिली। इस अवसर पर दीपक, समिति के अध्यक्ष सुभाष, साहिल, विनीत, अभय, अभिषेक गोयल ,राकेश कुमार, नवीन कंसल, सचिन गोयल आदि मौजूद रहे।
झिंझाना कस्बे बृहस्पतिवार रात कस्बे के मोहल्ला होशंगपुर में मां भगवती का भव्य जागरण आयोजित किया गया। शुक्रवार को सुबह पांच बजे मां तारा रानी की कथा के बाद प्रसाद वितरण हुआ। कस्बे में मेन बाजार स्थित देवी मंदिर में श्रद्धालुओं द्वारा प्रसाद चढ़ाया गया। चौदस के मौके पर शुक्रवार को देवी मंदिर के सामने एक दिवसीय मेले का आयोजन किया गया। जिसमें भगवान की मूर्तियों की दुकान खिलौने और प्रसाद आदि की दुकानें लगाई गई। श्रद्धालुओं ने जमकर खरीदारी की।