फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Dug up farmers' fields

शामली: हाईवे निर्माण कंपनी ने खोद डाले किसानों के खेत

Fri, 10 Feb 2023 12:38 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Fri, 10 Feb 2023 12:38 AM IST
विज्ञापन
Dug up farmers' fields
जलालाबाद में हाईवे निर्माण कंपनी ने किसान के खेत से उठाई मिट्टी।
शामली, जलालाबाद। हसनपुर लुहारी गांव से होकर गुजर रहे दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे की निर्माण कंपनी ने रात में जेसीबी चलाकर कई किसानों के खेत खोद डाले। इस दौरान किसानों के खेतों से पांच-पांच फीट गहराई तक मिट्टी निकाल ली। आरोप है कि इससे कई किसानों की गेहूं की फसल खराब हो गई। किसानों ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव हसनपुर लुहारी के जंगलों से दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे से होकर गुजर रहा है। जिन किसानों की भूमि का अधिग्रहण किया गया है, उन्हें मुआवजा दे दिया है। लेकिन बुधवार रात हाईवे पर मिट्टी डालने के लिए निर्माण कंपनी के कर्मचारियों ने आदर्श जनता हाईस्कूल के निकट किसानों के खेत खोद डालें। पीड़ित किसान सुशील सैनी ने बताया कि उसका खेत हाईवे की पास में है। पूर्व में उसने खेत में फसल खड़ी होने की वजह से ठेकेदार को यहां से मिट्टी उठाने से मना किया था। लेकिन ठेकेदार ने उसकी अनुमति के बगैर बीती रात उसके गेहूं के खेत की पांच फीट तक की फसल खोद डाली और वहां से मिट्टी निकाल ली। जिससे उसकी भूमि का तो नुकसान हुआ ही है, साथ ही फसल भी नष्ट हो गई। इसके अलावा भी कई ऐसे किसान हैं जो ठेकेदार की हठधर्मिता के शिकार हुए हैं।
विज्ञापन

पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर इस मामले में कार्रवाई की मांग की है। जिसके बाद निर्माण कंपनी ने संबंधित किसानों से बात कर उचित मुआवजा देने या वापस मिट्टी डलवाने का आश्वासन दिया है। किसानों का कहना है कि उनकी समस्या का समाधान नहीं होता तो वह धरना-प्रदर्शन करेंगे। पुलिस ने बताया कि किसान व निर्माण कंपनी के बीच फिलहाल वार्ता चल रही है। कोई हल नहीं निकलता तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed