फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Due to the preparations for Karva Chauth, crowd gathered in the market

करवाचौथ की तैयारियों के चलते बाजार में उमड़ी भीड़

Wed, 12 Oct 2022 12:01 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 12 Oct 2022 12:01 AM IST
विज्ञापन
Due to the preparations for Karva Chauth, crowd gathered in the market
शामली करवाचौथ पर दुकान पर सजी थाली व करवे - फोटो : SHAMLI
शामली। सुहागिनों के लिए सबसे खास पर्व करवा चौथ बृहस्पतिवार को मनाया जाएगा। इसी के साथ ही बाजारों में चहल-पहल बढ़ गई है। मंगलवार को बूंदाबांदी थमी रही तो बड़ी संख्या में महिलाओं ने बाजार पहुंचकर खरीदारी की। इस बार महिलाएं में जरकन वाली चूड़ियों की खरीदारी अधिक कर रही हैं।
विज्ञापन

पति की दीर्घायु के लिए सुहागिनें करवा चौथ का व्रत रखती है। 13 अक्तूबर को यह त्योहार मनाया जाएगा। इसके लिए महिलाओं ने खास तैयारियां करनी शुरू कर दी है। करवा चौथ के लिए दुकानदारों ने भी पूरी तैयारी की है। इस बार खास तरह की कांच की फैंसी चूड़ियां, कंगन, बिंदी बाजार में आए हुए है। मंगलवार को दुकानों पर महिलाओं की भीड़ रही। दुकानदार भी तीन दिन पहले महिलाओं की भीड़ को देखकर उत्साहित है। उनका कहना है कि करवा चौथ पर अच्छी बिक्री होने की उम्मीद है। दुकानदारों के मुताबिक पहले बाजार में मेटल के कड़े ज्यादा पसंद किए जाते थे, लेकिन इस बार महिलाओं में कांच के कड़े पहली पसंद बने है। इस बार नगों वाले हर कलर में साड़ी के रंगों से मैच करते हुए कड़े, मल्टी कलर वाले कड़े बाजार में 50 रुपये से लेकर 450 रुपये तक उपलब्ध है।
विज्ञापन

जरकन वाली फैंसी चूड़ियों की बिक्री ज्यादा
बड़ा बाजार के कास्मेटिक विक्रेता सलीम अंसारी ने बताया कि प्लेन चूड़ी से लेकर डिजाइन वाली चूड़ियां बिक रही है। मगर, सबसे ज्यादा जरकन वाली चूड़ी सबसे अधिक पसंद की जा रही है। बाजार में 25 रुपये लेकर 450 रुपये तक की चूड़ी उपलब्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन

साड़ी के रंग से मैच करती चूड़ियां खरीदी
कास्मेटिक की दुकान पर खरीदारी करने आई कांबोज कॉलोनी निवासी पूनम ने बताया कि उसने साड़ी के रंग के मैच की चूड़ियां और कांच के कड़े खरीदे है। इसके अलावा मेकअप के सामान की भी खरीदारी की है।
मिट्टी के सजावटी कलश की बिक्री
करवा चौथ पर बाजार में मिट्टी और स्टील के कलश की बिक्री हो रही है। मिट्टी के कलश के साथ सजावटी कलश भी आए हुए है। मिट्टी का सामान्य कलश 20 रुपये और सजावटी कलश 40 रुपये में बिक रहा है। सजावटी कलश भी मिट्टी का बना है। उस पर कपड़े की आकर्षक सजावट की गई है। इसके अलावा सजावटी थाली भी महिलाएं खरीद रही हैं।
करवा चौथ पर इस बार दुर्लभ संयोग
पंडित प्रभु शंकर शास्त्री के मुताबिक करवा चौथ पर महिलाएं अखंड सौभाग्य के लिए व्रत रखती हैं। पंडित इस साल करवा चौथ दिन एक साथ कई दुर्लभ संयोग बन रहे हैं। इस बार करवा चौथ व्रत के दिन की शाुरुआत सर्वार्थ सिद्धि योग से हो रही है। साथ ही इस दिन शुक्र और बुध के एक ही राशि कन्या में रहने से लक्ष्मी नारायण योग बना रहा है। बुध और सूर्य भी एक ही राशि में रहकर बुधादित्य योग बना रहे हैं। जबकि शनि स्वराशि मकर और गुरु स्वराशि मीन में रहेंगे। साथ ही चंद्रमा अपनी उच्च राशि वृषभ में रहेंगे। कुल मिलाकर ये सभी ग्रह मिलकर बेहद शुभ स्थितियां बना रहे हैं। ऐसी शुभ स्थिति में की गई पूजा-पाठ पति-पत्नी के लिए सौभाग्य लाएगी।
करवा चौथ व्रत का समयकरवा चौथ 2022 मुहूर्त करवा चौथ मुहूर्त
इस साल कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि 12 अक्तूबर को रात 1:59 बजे से प्रारंभ होगी, जो 14 अक्तूबर को सुबह 03:08 बजे तक रहेगी। ऐसे उदयातिथि के अनुसार इस साल करवा चौथ का व्रत 13 अक्तूबर 2022 को रखा जाएगा।

कार्तिक माह कृष्ण पक्ष चतुर्थी आरंभ- 13 अक्तूबर 2022, सुबह 1:59 बजे
कार्तिक माह कृष्ण पक्ष चतुर्थी समाप्त- 14 अक्तूबर 2022, सुबह 3:08 बजे
करवा चौथ पूजा मुहूर्त- 13 अक्तूबर 2022, शाम 6:01 बजे से शाम 7:15 बजे
अवधि- 1 घंटा 14 मिनट
चंद्रोदय समय- रात 8:19 बजे (13 अक्टूबर 2022)
ब्रह्म मुहूर्त- सुबह 4:41 बजे से शाम 5:31 बजे तक
अभिजित मुहूर्त- सुबह 11:44 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक
विजय मुहूर्त- दोपहर 2:03 बजे से 2:49 बजे तक
गोधूलि मुहूर्त- शाम 5:42 बजे से 6:06 बजे तक
अमृत काल- शाम 4:08 बजे से 5:50 बजे तक

शामली बाजार में लगी भीड़।

शामली बाजार में लगी भीड़।- फोटो : SHAMLI

शामली करवा चौथ पर सर्राफे के दुकान पर पाजेब व बिछुवे की खरीदारी करती महिलाएं।

शामली करवा चौथ पर सर्राफे के दुकान पर पाजेब व बिछुवे की खरीदारी करती महिलाएं।- फोटो : SHAMLI

शामली करवा चौथ पर कोस्मेटिक  के सामान की खरीदारी करती महिला।

शामली करवा चौथ पर कोस्मेटिक के सामान की खरीदारी करती महिला।- फोटो : SHAMLI

शामली करवा चौथ पर चूड़ी की खरीदारी करती महिला।

शामली करवा चौथ पर चूड़ी की खरीदारी करती महिला।- फोटो : SHAMLI

शामली में करवा चौथ पर चूड़ी की खरीदारी करती महिला।

शामली में करवा चौथ पर चूड़ी की खरीदारी करती महिला।- फोटो : SHAMLI

शामली में करवा चौथ पर चूड़ी की खरीदारी करती महिला।

शामली में करवा चौथ पर चूड़ी की खरीदारी करती महिला।- फोटो : SHAMLI

शामली में करवा चौथ पर चूड़ी की खरिदारी करती महिलाएं।

शामली में करवा चौथ पर चूड़ी की खरिदारी करती महिलाएं।- फोटो : SHAMLI

शामली में नया बजार में मेहंदी लगवाती महिला।

शामली में नया बजार में मेहंदी लगवाती महिला।- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed