{"_id":"68b20464ce024d03a70ce362","slug":"due-to-awareness-people-were-saved-from-cyber-fraud-shamli-news-c-26-1-smrt1048-148598-2025-08-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: जागरूकता के कारण लोगों से साइबर ठगी होने से बची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: जागरूकता के कारण लोगों से साइबर ठगी होने से बची
विज्ञापन
- प्रधानाचार्या का मोबाइल फोन हैक कर 500 लोगों से की गई थी ठगी की कोशिश
फॉलोअप
संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। स्कॉटिश इंटरनेशनल स्कूल शामली की प्रधानाचार्या आशु त्यागी का मोबाइल फोन हैक करने के मामले में लोग जागरूकता के कारण ठगी का शिकार होने से बच गए। इस मामले में प्रधानाचार्या की तरफ से साइबर सेल में शिकायत की गई है।
साइबर के शातिरों ने शुक्रवार की शाम सीबीएसई की जिला नोडल अधिकारी प्रधानाचार्या के मोबाइल फोन को हैक कर लिया था। शातिर ठग ने मोबाइल फोन के व्हाट्सएप ग्रुपों व परिचितों समेत 500 से ज्यादा लोगों को 40 हजार ऑनलाइन देने का मैसेज भेजकर ठगी की कोशिश की गई। प्रधानाचार्या ने मैसेज जारी कर मोबाइल फोन हैक होने की जानकारी देकर रुपये न देने के लिए कहा। प्रधानाचार्या के पति एवं स्कूल के प्रशासनिक अधिकारी प्रदीप त्यागी ने बताया कि मोबाइल फोन हैक कर साइबर ठग द्वारा मैसेज जारी होने के बाद लोगों ने उनसे व प्रधानाचार्या के पास कॉल आई, जिसमें उन्हें सही जानकारी मिल सकी।
उन्होंने बताया कि उनके पास अभी तक किसी भी व्यक्ति द्वारा रुपये दिए जाने की जानकारी नहीं मिली है। लोगों की जागरूकता और सतर्कता के कारण लोगों से ठगी होने से बच गई। साइबर सेल एक्सपर्ट संजीव भटनागर ने बताया कि मोबाइल फोन हैक होने या ठगी होने पर तत्काल साइबर सेल, साइबर क्राइम थाना या डायल 1930 पर जल्द से जल्द शिकायत दर्ज कराएं ताकि समय पर कार्रवाई शुरू की जा सके। करीब डेढ़ महीने पहले नगर पालिकाध्यक्ष अरविंद संगल का मोबाइल व्हाटसएप भी साइबर के शातिरों ने हैक कर लिया गया था।