{"_id":"594429c84f1c1b4f568b4a18","slug":"dua-for-peace-in-the-world","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुनिया में अमन चैन के लिए दुआ ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुनिया में अमन चैन के लिए दुआ
शामली, अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 17 Jun 2017 12:26 AM IST
विज्ञापन
religious
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली/कैराना/जलालाबाद। रमजान के तीसरे जुमे पर शामली समेत आसपास के कस्बों में नमाज अदा की गई। कौम की तरक्की के साथ ही देश और दुनिया में अमन चैन के लिए दुआ की गई।
शुक्रवार को शामली शहर में बड़ा बाजार स्थित जामा मस्जिद के अलावा चांद मस्जिद , कुरैशियान मस्जिद सहित विभिन्न मस्जिदों में जुमे की नमाज अदा कराई गई।
जामा मस्जिद पर मौलाना शौकीन ने नमा अदा कराने के साथ अमन चैन की दुआ कराई। उधर, कैराना कस्बा में जामा मस्जिद, अड्डे वाली मस्जिद, सराय वाली मस्जिद, खजुरो वाली मस्जिद, दरबार वाली शाही मस्जिद, मदरसा अरबिया इस्सातुल इस्लाम आदि के अलावा देहात क्षेत्र की विभिन्न मस्जिदों में जुमे की नमाज अदा की गई।
वहीं, जलालाबाद में जामा मस्जिद में मौलाना मुफ्ती कासिम साहब ने जुमे की नमाज अदा कराई। मौलाना कासिम ने कहा कि पानी अल्लाह की बेशकीमती नियामत है।
जितना हो सके पानी को बचाया जाए। पानी की एक एक बूंद आने वाली पीढ़ी की जिंदगी के लिए जरूरी है। अरबी मदरसा में मौलाना काशिफ, मनिहारान मस्जिद में मौलाना आफताब, मुन्ने खां वाली मस्जिद में मौलाना हफी उल्लाह खां, दरबार वाली मस्जिद में मौलाना अनवार खां, मौलवी वाली मस्जिद में मौलाना शारिक और मेम्बर वाली मस्जिद में मौलाना दानिश खां ने जुमे की नमाज अदा कराई।
विज्ञापन
नगर पंचायत द्वारा नगर की सभी मस्जिदों के आसपास साफ सफाई की बेहतर व्यवस्था की गई और चूना डालकर सड़कों को सजाया गया। इस दौरान भारी पुलिस बल मस्जिदों के गेट पर तैनात रहा।