{"_id":"5ff4b2e38ebc3e31e1758b2a","slug":"drug-smuggling-business-is-not-stopping-shamli-news-mrt5190738163","type":"story","status":"publish","title_hn":"जनपद में नहीं थम रहा मादक पदार्थों की तस्करी का धंधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जनपद में नहीं थम रहा मादक पदार्थों की तस्करी का धंधा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली। हरियाणा की सीमा से सटे जनपद शामली मादक पदार्थों की तस्करी का गढ़ बना हुआ है। तमाम दावों के बाद भी पुलिस मादक पदार्थों की तस्करी के धंधे पर पूरी तरह अंकुुश नहीं लग पा रहा है और इस तरह के मामले लगातार सामने आ रहे हैं।
पिछले सालों की तरह नए साल में भी मादक पदार्थों की तस्करी के मामले सामने आने लगे हैं। 2020 में एनडीपीएस एक्ट के 115 और 2019 में 207 मामले पकड़े गए। इसी तरह आबकारी एक्ट के 2020 में 553 और 2019 में 652 मामले सामने आए थे। हाल में सोमवार को शामली पुलिस ने नेपाल से तस्करी कर मिनी ट्रक व कार में लाते हुए सवा दो करोड़ रुपये कीमत की एक क्विंटल 81 किग्रा चरस बरामद की है। मादक पदार्थों की तस्करी का यह नया मामला नहीं है। जनपद में चरस, स्मैक, गांजा, डोडा पोस्त और अवैध शराब आदि मादक पदार्थों की तस्करी का धंधा पुराना है। मादक पदार्थों की तस्करी पर रोक लगाने के लिए पुलिस कार्रवाई करने के दावे करती है। पिछले साल जून में कांधला मेें पुलिस ने ट्रक सवार चार लोगों को एक करोड़ से अधिक कीमत की स्मैक के साथ पकड़ा। आरोपियों ने स्मैक को बरेली से खरीदकर लाना बताया था। पिछले 15 दिन में पुलिस ने 11 लोगों को मादक पदार्थों की और अवैध शराब की तस्करी के आरोप में 15 लोगों को गिरफ्तार किया।
---
15 दिन में अवैध शराब माफिया के विरुद्ध पुलिस की कार्रवाई
दो जनवरी- कैराना में पांच लीटर कच्ची शराब के साथ एक पकड़ा।
29 दिसंबर- कांधला में 20 लीटर कच्ची शराब के साथ एक पकड़ा।
28 दिसंबर- कैराना में 10 लीटर कच्ची शराब के साथ दो, कांधला में 20 लीटर कच्ची शराब के साथ दो पकड़े।
27 दिसंबर- झिंझाना में 50 लाख रुपये कीमत की 850 पेटी अंग्रेजी शराब के साथ एक पकड़ा।
27 दिसंबर- बाबरी में 20 लीटर कच्ची शराब के साथ एक पकड़ा।
24 दिसंबर- कैराना में 10 लीटर रेक्टीफाइड शराब के साथ एक पकड़ा।
23 दिसंबर- कैराना में 20 लीटर कच्ची शराब के साथ एक पकड़ा।
21 दिसंबर- बाबरी में 20 लीटर कच्ची शराब के साथ एक आरोपी, आदर्श मंडी में 10 लीटर कच्ची शराब के साथ दो, कैराना में 10 लीटर कच्ची शराब के साथ एक पकड़ा।
20 दिसंबर- कैराना पुलिस ने 9 लीटर कच्ची शराब के साथ एक पकड़ा।
-------
15 दिन में मादक पदार्थों के मामलों में पुलिस कार्रवाई
चार जनवरी- शामली में डेढ़ क्विंटल से अधिक चरस के साथ एक पकड़ा।
दो जनवरी- शामली में 250 ग्राम चरस के साथ दो आरोपी पकड़े।
30 दिसंबर- कैराना में दो किलोग्राम डोडा पोस्त के साथ एक और थानाभवन में करीब साढ़े चार किलो डोडा पोस्त के साथ दो पकड़े।
29 दिसंबर- शामली में 150 ग्राम चरस के साथ एक पकड़ा।
28 दिसंबर- शामली में 250 ग्राम चरस के साथ दो पकड़े।
23 दिसंबर- गढ़ीपुख्ता में एक किग्रा डोडा पोस्त के साथ एक पकड़ा।
22 दिसंबर- शामली में 90 ग्राम चरस के साथ एक पकड़ा।
--
कोट
जनपद में मादक पदार्थों की तस्करी रोकने के लिए पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। अवैध धंधे में लिप्त लोगों को पकड़ा जा रहा है। यह अभियान लगातार जारी रहेगा। समाज के हर वर्ग को भी जागरूक रहने की जरूरत है। सामाजिक जागरूकता से इन अवैध धंधों पर पूरी तरह अंकुश लगाने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन
- सुकीर्ति माधव, एसपी।