फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Drizzle in Shamli, heavy rain for one hour

Shamli News: शामली में बूंदाबांदी, ऊन एक घंटा हुई झमाझम बारिश

Sat, 23 Aug 2025 12:53 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 23 Aug 2025 12:53 AM IST
विज्ञापन
Drizzle in Shamli, heavy rain for one hour
ऊन में शुक्रवार शाम हुई बारिश से शिवपुरी में हुआ जलभराव। संवाद
- सुबह निकली धूप, दोपहर बाद छाए बादलों ने लोगों को दी गर्मी से राहत
विज्ञापन

- अधिकतम तापमान 32 और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहा
संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। जिले में सुबह के समय धूप निकली और दोपहर बाद बादल छाए रहे। शाम को शहर में दस मिनट को बूंदाबांदी हुई जबकि कस्बा ऊन में एक घंटा झमाझम बारिश होने से जलभराव हो गया, जिससे लोगों को आने जाने में परेशानी हुई। बारिश होने से अधिकतम तापमान में दो और न्यूनतम तापमान में एक डिग्री सेल्सियस की कमी आई।
जिले के मौसम में फिर से बदलाव आया है। शुक्रवार को सुबह से तेज धूप निकली और मौसम साफ रहा। धूप निकलने से लोग गर्मी में परेशान रहे। दोपहर बाद आसमान में बादल छा गए। बादलों के छाने से लोगों को धूप और गर्मी से राहत मिली। शाम को पांच बजे आसमान में काले बादल छा गए। इसके बाद शहर में करीब दस मिनट तक कभी हल्की तो कभी तेज बूंदाबांदी हुई। इसके बाद कुछ देर के लिए धूप निकली और फिर बादल छाने से मौसम सुहाना बन गया। पिछले 24 घंटे में तापमान की स्थिति देखे तो अधिकतम तापमान दो डिग्री सेल्सियस कम होकर 32 डिग्री सेल्सियस रहा जबकि न्यूनतम तापमान एक डिग्री सेल्सियस कम होकर 26 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम वैज्ञानिक यूपी शाही ने बताया कि अगले 24 घंटे में मौसम मिश्रित होने और बारिश होने के आसार हैं।
विज्ञापन

उधर, ,कस्बा ऊन में शाम को एक घंटे तेज बारिश हुई, जिससे कस्बे के मुख्य मार्ग पर जलभराव हो गया कस्बे में सभी आने वाले मार्गों पर जलभराव की स्थिति हो गई। पिंडोरा रोड, जूनियर हाई स्कूल, पीएनबी, डीएवी इंटर कॉलेज, स्टेट बैंक, बस स्टैंड से बाजार जाने वाली सड़क पर जलभराव की समस्या बनी रही। जलभराव का मुख्य कारण कस्बे के सभी तालाबों पर कब्जा व सरकारी नालों पर अतिक्रमण और पॉलिथीन माना जा रहा है। पॉलिथीन की वजह से नाले अटे पड़े रहते हैं। जलभराव से लोगों को आने जाने में भारी परेशानी उठानी पड़ी।

ऊन में शुक्रवार शाम हुई बारिश से शिवपुरी में हुआ जलभराव। संवाद

ऊन में शुक्रवार शाम हुई बारिश से शिवपुरी में हुआ जलभराव। संवाद

ऊन में शुक्रवार शाम हुई बारिश से शिवपुरी में हुआ जलभराव। संवाद

ऊन में शुक्रवार शाम हुई बारिश से शिवपुरी में हुआ जलभराव। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed