{"_id":"5e18c6f18ebc3e87984d4811","slug":"driver-of-haryana-roadways-got-entangled-with-police-shamli-news-mrt4631689198","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा रोडवेज चालक की हठधर्मिताए पुलिस से भिड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा रोडवेज चालक की हठधर्मिताए पुलिस से भिड़े
विज्ञापन
थानाभवन (शामली)। बीच सड़क पर बस खड़ी करके सवारी उतार रहे चालक को पुलिस द्वारा नसीहत दी गई तो बस के चालक परिचालक पुलिस से ही उलझ गए। पुलिस ने चालक व परिचालक को हिरासत में लिया।
कस्बे के शामली बस स्टैंड पर उस समय जाम की स्थिति बन गई जब हरियाणा जींद डिपो की रोडवेज बस का चालक बीच सड़क पर गाड़ी खड़ी कर सवारी उतारने लगा। पीछे से आ रहे थानाभवन थाना प्रभारी संदीप बालियान ने रोडवेज बस के चालक को सड़क किनारे गाड़ी खड़ी कर सवारी उतारने की बात कही। इस पर रोडवेज बस के चालक और परिचालक ने हठधर्मिता दिखाई तो वहां हंगामा हो गया। भीड़ जमा हो गई। दोनों पुलिस से उल्टा सीधा बोलने लगे और उलझने को तैयार हो गए। जिसके बाद सड़क पर जाम की स्थिति पैदा हो गई। इसके बाद थाना प्रभारी संदीप बालियान ने चालक और परिचालक को बस सहित हिरासत में ले लिया।
थाना प्रभारी ने बताया कि जींद डिपो की बस देहरादून से जींद जा रही थी। चालक परिचालक ने पुलिस से अभद्रता की है। पुलिस ने बस साइड में खड़ी करके सवारी उतारने को कहा था। इस संबंध में पुलिस कार्रवाई कर रही है।