फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Driver injured in accident dies during treatment

हादसे में घायल चालक की उपचार के दौरान मौत

Sat, 21 May 2022 12:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 21 May 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
Driver injured in accident dies during treatment
कांधला। राजस्थान में डंफर की टक्कर से घायल हुए कांधला निवासी डीसीएम चालक की उपचार के दौरान मौत हो गई। परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव को गमगीन माहौल में दफना दिया। कस्बा कांधला के चार खंभा निवासी खालिद पुत्र बसीर अंसारी ठेकेदार अपने डीसीएम कैंटर से राजस्थान राज्य से केमिकल भर कर ला रहा था। दिल्ली जयपुर नेशनल हाईवे पर 4 दिन पहले कैंटर वाहन के साथ भिड़ंत होने पर खालिद गंभीर रूप से घायल हो गया था। पुलिस की मदद से चालक खालिद को गंभीर हालत के चलते जयपुर के अस्पताल में भर्ती कराया गया। परिजनों को घटना की सूचना देकर मौके पर बुलाया गया था। पिछले 4 दिनों से जयपुर अस्पताल में भर्ती खालिद की हालत बिगड़ती चली गई। खालिद के स्वास्थ्य में कोई सुधार नहीं हो सका। जिसके चलते खालिद की उपचार के दौरान मौत हो गई। मृतक के शव का पोस्टमार्टम हो जाने के बाद गमगीन माहौल में मृतक के शव को कस्बे में लाकर दफना दिया गया। मृतक चालक की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। पड़ोस के लोगों का कहना है कि एक सप्ताह के भीतर परिवार में दो लोगों की मौत होने से परिजनों पर दोनों का बहुत दुख पड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed