फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Drive slow, save your precious life

वाहन धीमा चलाएं, अपना कीमती जीवन बचाएं

Tue, 19 Apr 2022 12:21 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 19 Apr 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
Drive slow, save your precious life
शामली एआरटीओ कार्यालय पर सड़क सुरक्षा सप्ताह के शुभारंभ पर प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना ? - फोटो : SHAMLI
शामली। डीएम जसजीत कौर ने कहा कि जीवन को सुरक्षित रखने के लिए यातायात के नियमों का पालन करना जरूरी है। उन्होंने कहा कि सुरक्षित जीवन के लिए सुरक्षित यात्रा करें।
विज्ञापन

सोमवार को एआरटीओ कार्यालय पर चतुर्थ सड़क सुरक्षा सप्ताह अभियान का डीएम ने शुभारंभ किया। डीएम और सीओ यातायात अमरदीप मौर्य ने प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। गोष्ठी में डीएम ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि सड़क सुरक्षा सप्ताह के अभियान के साथ जुड़े और यातायात के जितने भी नियम हैं, उन सभी नियमों का शत-प्रतिशत पालन करें। जीवन से जरूरी कुछ नहीं है, इसलिए ओवर स्मार्ट ना बने। वाहन चलाते समय फोन पर बात न करें।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि अपने परिवार से संबंधित जिम्मेदारी को समझें और यातायात के सभी नियमों का पालन करें। यदि सड़क पर कोई घायल व्यक्ति दिखता है तो उसकी मदद जरूर करें और उसे अस्पताल तक पहुंचाएं और एंबुलेंस को सूचना दे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ यातायात अमरदीप मौर्य ने वाहन चालकों से यातायात नियमों का पालन करने पर जोर दिया। एआरटीओ मुंशीलाल ने यातायात व सड़क सुरक्षा संबंधी नियमों की विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम में सड़क सुरक्षा संबंधी पर्चे का वितरण कर लोगों को यातायात नियमों के लिए जागरूक किया गया। मौके पर सड़क सुरक्षा शपथ भी दिलाई गई। इस अवसर पर एसीएमओ अनिल कुमार, आयुष भटनागर ,बस ट्रांसपोर्टर्स, ऑटो मोबाइल्स डीलर्स, ई-रिक्शा यूनियन के पदाधिकारी आदि मौजूद रहे।
----
सड़क सुरक्षा सप्ताह शुरू, पर जागरूक नहीं हो रहे वाहन चालक
शामली। सोमवार से चतुर्थ सड़क सुरक्षा सप्ताह शुरू हो गया है। इसका उद्देश्य वाहन चालकों व आम नागरिकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक कर सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाना है, लेकिन वाहन चालकों पर इसका ज्यादा असर होता नहीं दिख रहा है।
वित्तीय वर्ष 2021-22 में प्रथम सड़क सुरक्षा सप्ताह 22 जुलाई से 28 जुलाई तक आयोजित हुआ। इसके बाद द्वितीय सड़क सुरक्षा सप्ताह 24 सितंबर से 30 सितंबर तक और तृतीय सड़क सुरक्षा सप्ताह छह दिसंबर से 12 दिसंबर तक चलाया गया। अब चतुर्थ सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत परिवहन विभाग द्वारा वाहन चालकों को जागरूक करने के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसके बाद भी वाहन चालक यातायात नियमों की अनदेखी कर सड़कों पर दौड़ते नजर आते हैं।

सोमवार को दुपहिया वाहन पर तीन से चार सवारी तक जाते हुए दिखाई दी। अधिकतर दुपहिया वाहन चालक बिना हेलमेट के और चार पहिया वाहन चालक बिना सीट बेल्ट के दिखाई दिए। एआरटीओ मुंशीलाल का कहना है कि सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत वाहन चालकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया जाता है ताकि सड़क दुर्घटनाओं को रोका जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed