फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   'Dream house' lying incomplete waiting for installment

किस्त के इंतजार में अधूरा पड़ा ‘सपनों का घर’

Thu, 06 Jan 2022 11:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 06 Jan 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
'Dream house' lying incomplete waiting for installment
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैराना। नगर पालिका के सभासदों के साथ पीएम आवास योजना के लाभार्थियों ने एसडीएम कार्यालय में छह माह से किस्त न आने की शिकायत की। बताया कि किश्त नहीं आने के कारण उन्हें अधूरे पड़े मकानों के कारण परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
सोमवार को मोहल्ला दरबार कलां, आलखुर्द, आलदरमियान के लोगों ने वार्ड सभासदों ने नायब तहसीलदार को दो शिकायती पत्र सौंपे। बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत जिन लाभार्थियों के आवेदन छह माह पहले स्वीकृत हो चुके हैं। उनके खाते में पहली किस्त की धनराशि नहीं आई। जिन आवेदकों को प्रथम किस्त की धनराशि प्राप्त हुए छह माह से अधिक हो गए, उन्हें दूसरी व तीसरी किस्त नहीं मिल सकी।
विज्ञापन

लाभार्थियों ने बताया कि सर्दी के मौसम में उन्हें अधूरे पड़े मकानों के कारण परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। नगरपालिका में भी कई बार प्रार्थनापत्र दिए जा चुके हैं, लेकिन उनकी समस्या का समाधान नहीं हो सका। सभी लाभार्थियों ने पीएम आवास योजना की किश्त खातों में भिजवाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान वार्ड सभासद शाहिद हसन, मोहम्मद इलियास, सुधीर चौधरी, इंतजार, वहीदन, विशाखा, मोहम्मद सलमान, नौशाद, फरहा उस्मानी, सकुलत और पीएम आवास योजना के लाभार्थी रजनीश, कृष्णपाल, राशिद, धर्म सिंह, कासिम, मुकेश, जहांगीर, सोनिया, कविता मौजूद रहे।

उधर, डूडा के जिला परियोजना अधिकारी प्रदीप कांत का कहना है कि पीएम आवास योजना के लाभार्थियों का चयन लखनऊ से होता। पुराने रुके हुए कुछ लाभार्थियों के खातों में कल किस्त आ चुकी है। अन्य लाभार्थियों की भी धनराशि जल्द आ जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed