फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Dr. Ambedkar was a strong advocate of social unity, harmony

सामाजिक एकता, समरसता के प्रबल पक्षधर रहे डॉ. आंबेडकर

Mon, 06 Dec 2021 11:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 06 Dec 2021 11:48 PM IST
विज्ञापन
Dr. Ambedkar was a strong advocate of social unity, harmony
शामली अजंत्ता चौक पर बाबा साहेब डॉ भीमराव आंबडेकर की मूर्ति पर माल्यार्पण करते भीम आर्मी के सदस? - फोटो : SHAMLI
सामाजिक एकता, समरसता के प्रबल पक्षधर रहे डॉ. आंबेडकर
विज्ञापन

शामली। शहर के माजरा रोड पर सोमवार को भाजपा नगर उपाध्यक्ष सतीश धीमान के प्रतिष्ठान पर संविधान निर्माता डॉ. भीमराव आंबेडकर का महा परिनिर्वाण दिवस पर कार्यक्रम आयोजित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर भाजपा विधानसभा विस्तारक शिवम जोशी ने कहा कि डॉ. आंबेडकर स्वतंत्र भारत के प्रथम कानून मंत्री के रूप में और जीवन पर्यंत सामाजिक एकता, समरसता और धर्म निरपेक्षता के प्रबल पक्षधर रहे। इस अवसर पर नगर उपाध्यक्ष सतीश धीमान, अजय आर्य, सुधीर शास्त्री, रविकांत, दिनेश शर्मा, बिजेंद्र धीमान, संजय धीमान, आशीष कुमार आदि ने डॉ. आंबेडकर के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की।
शहर को मोहल्ला पंसारियान में स्थित आंबेडकर छात्रावास में संविधान के रचियता डॉ. भीमराव आंबेडकर का 65वां परिनिर्वाण दिवस मनाया गया। इस दौरान छात्रों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। छात्रों ने उनके बताए गए समता मूलक समाज के विचारों पर चलने का संकल्प लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता बाबूराम ने की और संचालन अनिकेत मनीषी ने किया। इस अवसर पर छात्रावास के अध्यक्ष मनोज राजेश्वर, रविकांत, हिमांशु, कर्मवीर, सुशील, निखिल, दीपांकर, शुभम, मुकेश, पोपिन, भाक सिंह, विपिन, प्रवेश और पंकज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

एबीवीपी ने मनाया सामाजिक समरसता दिवस
शामली। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने छह दिसंबर डॉ. भीमराव आंबेडकर पुण्यतिथि को सामाजिक समरसता दिवस के रूप में मनाया गया। जिले की विभिन्न इकाइयों में कार्यक्रम हुए। कार्यक्रमों में पुष्पांजलि, विचार गोष्ठी, पेंटिंग लेखन का कार्य किया गया। पेंटिंग लेखन में नवयुवकों को वोटिंग के लिए प्रोत्साहित किया गया। जिसका विमोचन डीएम ने ऑनलाइन किया। जिला संयोजक मनीष कालखंडे ने बताया की हमें अपने महापुरुषों को कभी नहीं भूलना चाहिए। आकाश भारती, प्रथम सोनी, तनीषा, मोहित तायल, रुथम वर्मा, अंकित देओल, सागर कुमार, योगेंद्र कुमार, सुमित आदि उपस्थित रहे।।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. आंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए
शामली। भीम आर्मी जिलाध्यक्ष अनुज भारती के नेतृत्व में बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर का 66वां महापरिनिर्वाण दिवस मनाया गया। उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किए और नमन किया। इस मौके जिला प्रभारी रजनीश गौतम, जिला महासचिव राजेश, शामली विधानसभा अध्यक्ष अनिल कुमार, अरुण कुमार, धर्मेंद्र कुमार, विशाल कुमार, राहुल जाटव, विशाल कुमार, सागर कुमार, विकास कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed