फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   'Don't put up poster-banners at home without permission'

‘बिना अनुमति घर पर न लगाएं पोस्टर-बैनर’

Tue, 11 Jan 2022 11:42 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 11 Jan 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
'Don't put up poster-banners at home without permission'
ऊन तहसील के सभागार में मतदान के संबध में कर्मचारियों की बैठक लेते एसडीएम विशु राजा। - फोटो : SHAMLI
‘बिना अनुमति घर पर न लगाएं पोस्टर-बैनर’
विज्ञापन

शामली, गढ़ीपुख्ता। आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर एसडीएम ऊन विशु राजा ने ऊन तहसील कार्यालय में धर्मगुरुओं व्यापारियों, बार एसोसिएशन, प्रमुख व्यक्तियों के साथ बैठक की। एसडीएम ने कहा सभी लोग आचार संहिता का पालन करें। अपने घरों या आसपास बिना अनुमति के पोस्टर व बैनर न लगाएं। करोना से बचाव के लिए सभी लोग सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें। सभी वैक्सिनेशन कराएं और दूसरों को भी जागरूक करें। जो आपराधिक किस्म के लोग चुनाव को प्रभावित कर सकते हैं, मतदाताओं को डराने, धमकाने वालों की जानकारी प्रशासन को दें। ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान तहसीलदार ऊन अजय कुमार शर्मा, व्यापार मंडल के अध्यक्ष पुरुषोत्तम, बार एसोसिएशन के अध्यक्ष सम्राट सिंह, मोहम्मद इलियास, गोविंद, अविन पाल, दिनेश गोयल, सुरेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed