{"_id":"39ec2e89504c553d49bcc5459d30156d","slug":"doli-earth-left-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डोली धरती, छोड़ा घर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डोली धरती, छोड़ा घर
शामली/ ब्यूरो/ अमर उजाला
Updated Tue, 27 Oct 2015 12:06 AM IST
विज्ञापन
शामली। जिले भर में दोपहर बाद भूकंप के झटकों से हड़कंप मच गया। लोग अपने घरों, दफ्तरों और दुकानों से बाहर निकलकर सड़कों पर आए। उधर, कैराना क्षेत्र के गांव मोहम्मदपुर राई में दीवार गिर गई। हालांकि कोई हानि नहीं हुई।
सोमवार की दोपहर 2.40 बजे के लगभग भूकंप के झटके महसूस किए । दस से पंद्रह सेकेंड भूकंप के झटके महसूस करने से लोग अपने घरों और दुकानों, कार्यालय से थोड़ी देर के लिए बाहर निकल आए। कांधला क्षेत्र के सुनील पंवार समेत कई लोगों ने फोन से बताया भूकंप के झटके बडे़ तीव्र थे। उनके मकान की दरवाजे और खिड़की हिलने लगीं।
कांधला कस्बे के एक धर्मस्थल के गुंबद में दरारें आने की जानकारी मिली है। शामली शहर में नगर के वर्मा मार्केट में डॉ. मनोज चौधरी ने बताया उनकी दुकान में बंद पंखे की खिड़कियां घूमने लगीं। एलआईसी कार्यालय में कार्य कर रहे कर्मचारी बाहर सड़क पर आ गए।
विज्ञापन
एसडीएम श्याम अवध चौहान ने बताया भूकंप से कोई क्षति नहीं पहुंची है। उधर, कैरानाके गांव मोहम्मदपुर राई में अनीश के मकान की दीवार गिर गई, जिसमें कोई घायल नहीं हुआ। एसडीएम ऊन राम अवतार गुप्ता और कैराना तहसीलदार अभयराज गुप्ता ने बताया भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं, किंतु कोई क्षति की जानकारी नहीं है।