फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   doli bhumi girat daskandhar

डोली भूमि गिरत दसकंधर

Fri, 23 Oct 2015 12:38 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, शामली
ब्यूरो/ अमर उजाला, शामली Updated Fri, 23 Oct 2015 12:38 AM IST
विज्ञापन
doli bhumi girat daskandhar
शामली/कांधला/कैराना/ झिंझाना/ थानाभवन । जिले भर में बुराई पर अच्छाई का प्रतीक विजयदशमी का त्यौहार धूमधाम से मनाया गया। रामलीला मैदान में भगवान राम और रावण की सेनाओं के बीच युद्घ की लीलाओं का मंचन किया गया। पहले मेघनाथ, कुंभक र्ण मारे गए। अंत में भगवान राम का अग्निबाण नाभि में लगते ही अहंकारी रावण का अंत हो गया। कई स्थानों पर रावण मेघनाथ और कुंभकरण तो कुूछ  जगह केवल रावण का पुतला दहन हुआ।
विज्ञापन


शहर के हनुमान धाम पर विजयदशमी मेले का आयोजन किया गया। जिसमें खानपान के अलावा बच्चों के लिए खेल  ने खेल खिलौनों की दुकानें लगी थी। शाम को यहां पर रावण दहन की लीला देखने को शहर और देहात से हजारों की भीड़ पहुंची। लीला का संचालन उत्तम कुमार और लोकेश शर्मा और अनुराग ने किया। राम रावण सेना के बीच युद्र्घ की लीला के बाद अंत में मे मेघनाथ और कुंभकरण का अंत हुआ। अंत में भगवान राम ने नाभि में तीर मारकर रावण के पुतले का दहन किया।
विज्ञापन


आतिशबाजी आकर्षण का केंद्र रही।  इस मौके पर एडीएम भरत पांडे ,सलिल द्विवेदी ,राजकुमार मित्तल ,जोगेंद्र पाल सेठी, अजय पाठक, उपेंद्र द्विवेदी, राजकुमार गर्ग, आशीष जैन, सोहनलाल, निकुंज मित्तल, शरद द्विवेदी समेत अन्य का सहयोग रहा। भारी पुलिस और पीएसी बल यहां तैनात किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


कैराना। प्राचीन देवी मंदिर में  श्री रामलीला कमेटी के तत्वाधान में  रामलीला मंचन किया गया। रंग बिरंगी आतिशबाजी के बीच रावण के पुतले का दहन किया गया। इसके बाद भगवान राम की विजयी सेना का कस्बे में जुलूस निकाला गया। सुरक्षा के लिहाज से कस्बे में भारी पुलिस बल तैनात किया गया था। शानदार आतिशबाजी भी की गई। 

कांधला कस्बे में विजय दशमी के मौके पर श्री रामलीला मंडप पंचवटी कमेटी  द्वारा श्री रामलीला मंडप भवन से विशाल भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में भगवान श्री राम का विमान मुख्य आकर्षण का केंद्र रहा। शोभायात्रा नगर के मोहल्ला रायजादगान, मौलानान, कानूनगोयान, मैन बाजार, जैन स्थानक, जैन मंदिर, रेलवे रोड से होते हुए कैराना रोड स्थित रामलीला मंडप पंचवटी मैदान में पहुंची। शोभायात्रा का नगर में जगह - जगह आरती और पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। 

शोभायात्रा दशहरा मेला देखने के लिए भारी संख्या में  ग्रामीणो के  आ जाने के कारण प्रशासन को व्यवस्था बनाने के लिए कड़ी मशक्कत का सामना करना पड़ा। सुरक्षा व्यवस्था के लिए  एसडीएम कैराना, सीओ कैराना व थानाध्यक्ष पुलिस और दो सेक्शन पीएससी बल तैनात किया गया था।

थानाभवन । थानाभवन कस्बे में दशहरा के मौके पर राम और रावण की सेनाओं में युद्ध हुआ। रावण के पुतले का दहन किया गया। दो स्थानों पर प्रोेजेक्टर से रामायण दिखते हुए अहंकारी रावण के अंत की लीला का प्रदर्शन दिखाया गया। इस दौरान घर परिवारों में दशहरा पूजन किया। व्यापारियों ने अपने बही खातों का पूजन किया।
झिंझाना।

बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक  विजयदशमी के त्यौहार धूम धाम से मनाया गया। इस मौके पर मैदान में राम रावण युद्ध की लीला का मचंन किया गया। आर्य समाज झिंझाना के प्रधान अशोक बहादुर गोयल, थाना प्रभारी आरएन सिंह ने जन समूह से भगवान श्रीराम के आदर्शों  पर चलने और क्षेत्र में शांति की अपील की। रामलीला संचालन में विनोद संगल, आशीष मित्तल, सुनील बंसल, राहुल, मिन्नू संगल, अनिल गर्ग, अमित राठी आदि का सहयोग रहा ।


बुराई का प्रतीक रावण- कुंभकरण और मेघनाथ के पुतलाें में आग लगने के बाद पुतले के अवशेष लेने के लिए आपाधापी मच गई। पुलिस को मशक्कत कर युवाओं को वहां से हटाना पड़ा। मौके पर स्थानीय पुलिस बल तैनात रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed