{"_id":"606759e68ebc3ecbe1297ae4","slug":"dogs-being-attacked-by-eating-animal-remains-shamli-news-mrt5327210125","type":"story","status":"publish","title_hn":"पशुओं के अवशेष खाकर हमलावर हो रहे कुत्ते","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पशुओं के अवशेष खाकर हमलावर हो रहे कुत्ते
विज्ञापन
बाबरी क्षेत्र के गांव पंवार खेडा में मृत पडे अवशेषो को खाते कुत्ते
- फोटो : SHAMLI
बाबरी। रायपुर-थानाभवन मार्ग पर रायपुर पंवारखेड़ा के पास मुख्य सड़क के किनारे मृत पशुओं के अवशेष पड़े रहते हैं। यहां हर समय आवारा कुत्तों का जमघट रहता है। इसके अवशेष खाकर कुत्ते हिंसक हो रहे हैं और आते-जाते लोगों पर हमला कर रहे हैं। स्थानीय लोगों ने खुले में डाले जा रहे पशु अवशेषों पर रोक लगाने की मांग की है।
आवारा कुत्तों के आतंक से आसपास के गांवों के लोग खौफजदा रहते हैं। पंवारखेड़ा और रायपुर के किसान खेतों में अकेले जाने से डरते हैं। कई बार तो खेतों में काम करने के दौरान आवारा कुत्ते किसानों पर हमला कर देते हैं जिसके चलते किसानों को भागकर जान बचानी पड़ती है। वहीं सड़क पर गुजर रहे बाइक सवारों पर भी कुत्ते हमला कर देते हैं।
बाबरी निवासी मनोज, रायपुर निवासी श्रवण कुमार, पंवारखेड़ा निवासी सुमित, हिरनवाड़ा निवासी विपिन व पूर्व जिला पंचायत सदस्य अनिल टीनू का कहना है कि कई बार आवारा कुत्ते उन पर हमलावर हो चुके हैं। पंवार खेड़ा निवासी महिला खेत से चारा लेकर आ रही थी कि कुत्तों ने उस पर हमला कर घायल कर दिया था। तितारसी निवासी कृष्णा, रायपुर निवासी राकेश तथा मदन पर भी कुत्ते हमला कर घायल कर चुके हैं।
विज्ञापन
------------------
बोले ग्रामीण...
रायपुर, पंवारखेड़ा, तितारसी, मोरमाजरा गांव के मुर्दा मवेशियों के लिए जगह चिह्नित है, लेकिन ठेकेदार 25-30 गांव के मृत पशुओं का यहां लेकर आता है और खुले में डाल देता है। - ऋषिपाल
- गांव वालों ने कई बार विरोध किया है, लेकिन ठेकेदार सुनता ही नहीं है। इस क्षेत्र से निकलना मुश्किल हो गया है। - नसीब सिंह
-------------
- कुत्तों के हमले के कारण किसी भी दिन बड़ी घटना हो सकती है। गंदगी और कुत्तों के आतंक के चलते यहां से गुजरना मुश्किल रहता है। - श्रीपाल