फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Dogs attacked a young man and a middle-aged man

Shamli News: कुत्तों ने युवक और अधेड़ पर हमला बोला

Tue, 07 Oct 2025 12:22 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 07 Oct 2025 12:22 AM IST
विज्ञापन
Dogs attacked a young man and a middle-aged man
कांधला। क्षेत्र के अलग-अलग गांवों में आवारा कुत्तों के हमलों से युवक और एक अधेड़ घायल हो गया। दोनों को इलाज के लिए नगर के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें एंटी-रेबीज वैक्सीन दी।
विज्ञापन

गांव जसाला निवासी अधेड़ राजकुमार ने बताया कि वह खेत में काम करने जा रहा था, तभी कुत्तों के झुंड ने उन्हें घेर लिया और हमला कर दिया। एक कुत्ते के काटने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने शोर सुनकर कुत्तों को भगाया और घायल को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन

वहीं, गांव भभीसा निवासी मनोज बाइक से खेत जा रहे थे, तभी एक लावारिस कुत्ते ने उन पर हमला कर दिया और उनके पैर को काट लिया। चिकित्सकों ने दोनों पीड़ितों को एंटी-रेबीज की वैक्सीन लगाई। एक अन्य गंभीर मामला गांव गंगेरू का है, जहां लालू को एक माह पहले कुत्ते ने काट लिया था। टीकाकरण के बावजूद आराम न मिलने पर उन्हें दिल्ली एम्स में रेफर किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed