{"_id":"63e3f18c44adbc82d100bc00","slug":"documents-burnt-shamli-news-c-14-1-110326-2023-02-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"शामली: सहायक चीनी आयुक्त कार्यालय में जलाए दस्तावेज, कंप्यूटरों में की तोड़फोड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शामली: सहायक चीनी आयुक्त कार्यालय में जलाए दस्तावेज, कंप्यूटरों में की तोड़फोड़
Thu, 09 Feb 2023 12:31 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Thu, 09 Feb 2023 12:31 AM IST
विज्ञापन
शामली। शहर के फव्वारा चौक के निकट स्थित सहायक चीनी आयुक्त एवं खांडसारी कार्यालय में अज्ञात व्यक्ति ने घुसकर सरकारी दस्तावेज जला दिए और कंप्यूटरों आदि में तोड़फोड़ की। कार्यालय के कनिष्ठ सहायक की तरफ से 10 दिन बाद शहर कोतवाली में अज्ञात में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
कनिष्ठ सहायक कुलदीप कुमार की तरफ से दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि 29 जनवरी की रात को करीब एक बजे कार्यालय के बाहर टेंट की दुकान के मालिक संदीप ने फोन पर उसे कार्यालय में आग लगने की सूचना दी। वह तत्काल मौके पर चाबी लेकर पहुंचा और कार्यालय का ताला खोलकर देखा तो धुआं उठ रहा था और लाइट जली हुईं थीं। सरकारी दस्तावेज एक कोने में जलाए गए थे तथा कंप्यूटरों को नीचे गिराकर उनमें तोड़फोड़ की गई थी। इस घटना की जानकारी उसने उच्चाधिकारियों को फोन पर देते हुए डायल 112 पर सूचना दी।
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जानकारी ली। कनिष्ठ लिपिक के मुताबिक कोई अज्ञात व्यक्ति भवन की गैलरी की तरफ वाले दरवाजे की कुंडी तोड़कर अंदर घुसा और दस्तावेजों को जलाकर कंप्यूटरों में तोड़फोड़ की। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।