Shamli: सरकारी अस्पताल का हाल देख हर कोई हैरान, मोबाइल की टॉर्च में उपचार करने को मजबूर हैं डॉक्टर
Shamli News : शामली में सरकारी अस्पताल की पोल खुली तो हर कोई हैरान रह गया। यहां सरकारी अस्पताल में डॉक्टर मोबाइल की टॉर्च में मरीजों का उपचार करने को मजबूर हैं।
विस्तार
शामली जनपद में कस्बे के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर रात्रि के समय उपचार के लिए व्यवस्थाओं का बहुत टोटा है। यहां बिजली तो है, लेकिन बिजली चने जाने पर ना इन्वर्टर और ना ही जनरेटर सुविधा की है। हालांकि, स्वास्थ्य विभाग के उच्च अधिकारी सभी सुविधाएं होने का दावा करते हैं।
स्वास्थ्य विभाग की ओर से लगातार सरकारी हॉस्पिटल में सभी सुविधाएं होने का दावा किया जाता है। लेकिन भ्रष्टाचार और लापरवाह अधिकारियों के चलते सभी हाईटेक बंदोबस्त व सुख सुविधाएं भेंट चढ़ जाती हैं। सड़क दुर्घटना में या अन्य वजह से घायल हुए मरीज उपचार के लिए अस्पताल पहुंचे तो अस्पताल की हकीकत सामने आ गई। यहां इमरजेंसी की सुविधा तो दूर सही से मरीज के घाव को देख-रेख करने की व्यवस्था भी नहीं है। यहां मोबाइल की टॉर्च में घायलों को टांके लगाए जाते हैं। अब आप खुद ही अंदाजा लगा सकते हैं कि डॉक्टर किस तरीके से मरीजों का उपचार करते हैं।
वहीं, होली के दिन झगड़ों में घायल हुए मरीजों को सीएचसी ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मोबाइल की टॉर्च में मरीजों का इलाज किया। वहीं, मरीजों को अस्पताल लाने वाले पुलिस कर्मियों का कहना है कि घायलों को लेकर आते हैं लेकिन रात्रि में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर बिजली की व्यवस्था नहीं है। अस्पताल के कमरों में मोबाइल की टॉर्च में उपचार किया गया।
यह भी पढ़ें: Bijnor: पुरानी रंजिश के चलते हरेवली में शख्स की पीट-पीट कर हत्या, घटना से परिवार में पसरा मातम
इस मामले में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सा प्रभारी से बात करने की कोशिश की गई तो उनसे बात नहीं हो सकी।
यह भी पढ़ें: यहां जन्मे हैं रामायण के ‘श्रीराम’: भाजपा से इस सीट के उम्मीदवार गोविल बनाना चाहते थे बिजनेसमैन; बन गए अभिनेता