फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Do worldly work following the path of God

परमात्मा के मार्ग पर चलते हुए सांसारिक कार्य करें

Wed, 25 Aug 2021 12:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 25 Aug 2021 12:03 AM IST
विज्ञापन
Do worldly work following the path of God
शामली आर्य समाज मन्दिर में हवन करते आर्य समाज के लोग - फोटो : SHAMLI
शामली। आर्य उपदेशक वेदप्रकाश श्रोत्रिय ने कहा कि मनुष्य को सांसारिक कार्य करते हुए परमात्मा के मार्ग पर चलना चाहिए। संसार में परमात्मा को कभी नहीं भूलना चाहिए।
विज्ञापन

मंगलवार को आर्य समाज मंदिर में श्रावणी पर्व के अंतर्गत आयोजित वेद प्रचार सप्ताह के दूसरे दिन वैदिक यज्ञ, भजन व प्रवचन का आयोजन किया गया। यज्ञ में मुख्य यजमान रजनीश नामदेव, संतोष नामदेव, सुशील जांगिड़, साक्षी जांगिड़, दीपक जांगिड़, नेहा जांगिड़, सरयू बिंदल व रजा बिंदल रहे। यज्ञ के ब्रह्मा डा. रविदत्त शास्त्री रहे। भजनोपदेशक प्रदीप शास्त्री ने भजनों के माध्यम से सभी को वेद का महत्व बताते हुए मार्ग दर्शन किया।
विज्ञापन

दिल्ली से आए आर्य उपदेशक वेदप्रकाश श्रोत्रिय ने कहा कि परमात्मा कभी पक्षपात नहीं करता है। वह सबका मित्र है। मनुष्य द्वारा की जाने वाली प्रत्येक क्रिया उद्देश्य परक होनी चाहिए। प्रायोजन के उद्देश्य से अलग होने वाला कोई कार्य सफल नहीं होता है। सांसारिक कार्य करते हुए परमात्मा के मार्ग को मत भूले। उन्होंने कहा कि आत्मा का मौलिक अर्थ स्वरुप परमात्मा है और उसी को जानना चाहिए। इस अवसर पर आर्य समाज के संरक्षक रघुवीर सिंह, प्रधान सुभाष गोयल आर्य, कोषाध्यक्ष रविकांत आर्य, आर्य विद्या सभा के प्रधान राजपाल आर्य व मंत्री दिनेश आर्य, वेद प्रकाश आर्य, बीरबल आर्य, इलमचंद आर्य, सुरेंद्र आर्य, नरेंद्र आर्य, विनीत कसेरवा, स्त्री आर्य समाज की प्रधान कौशल्या आर्य, मंत्री सुनीता पाल, कोषाध्यक्ष उषा आर्य, मीरा वर्मा, नीलम आर्य, मिथलेश आर्य आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन मंत्री सुभाष धीमान ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed