फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Do not form BJP's WhatsApp group without permission

बिना अनुमति के न बनाएं भाजपा के व्हाट्सएप ग्रुप

Sat, 08 Aug 2020 11:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 08 Aug 2020 11:54 PM IST
विज्ञापन
Do not form BJP's WhatsApp group without permission
शामली में भजपा की बैठक में भाग लेते कार्यकर्ता। - फोटो : SHAMLI
बिना अनुमति के न बनाएं भाजपा के व्हाट्सएप ग्रुप
विज्ञापन

शामली। भाजपा जिलाध्यक्ष सतेंद्र तोमर ने कहा कि दस अगस्त को सभी मंडल अध्यक्ष अपनी बूथ कमेटियों का सत्यापन जमा कराएं। उन्होंने बताया कि कोरोना संक्रमण के दौरान किए गए जनसेवा कार्यों की ई-बुक तैयार होनी है, जो कि 14 अगस्त को वेबसाइट पर प्रकाशित की जाएगी। उन्होंने बिना जिलाध्यक्ष की अनुमति के भाजपा के नाम से व्हाट्सएप ग्रुप नहीं बनाने के निर्देश।

शनिवार को भाजपा जिला कार्यालय पर हुई बैठक में जिलाध्यक्ष ने बूथ समिति सत्यापन तथा मंडल स्तर पर बनवाई जा रही ई-बुक की समीक्षा की। जिलाध्यक्ष ने सभी मंडल अध्यक्षों को समय पर कार्य कराकर भाजपा कार्यालय पर जमा कराने को कहा। उन्होंने कहा कि भाजपा के नाम से व्हाट्सएप के अधिकारिक ग्रुप वे होंगे जो जिलाध्यक्ष द्वारा अनुमति के बाद बनाए जाएंगे। यदि कोई भी बिना जिलाध्यक्ष की अनुमति के भाजपा के नाम से व्हाट्सएप ग्रुप बनाता है, तो उस पर प्रशासनिक कार्रवाई की जाएगी। बैठक में जिला मंत्री ओमप्रकाश, मंडल अध्यक्ष मीनू संगल, संजीव मलिक, भूपेंद्र चौधरी, शक्ति सिंघल, जगदीश चौहान, ऋषिपाल फौजी, छोटू सैनी, संदीप नामदेव, रोहित कुमार व सुखदेव कुमार उपस्थित रहे। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष ने तथा संचालन जिला महामंत्री पुनीत द्विवेदी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed