फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Do door to door vaccination in boggy villages

डोसिड्डी गांवों में डोर टू डोर कराएं वैक्सीनेशन

Fri, 14 Jan 2022 12:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 14 Jan 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
Do door to door vaccination in boggy villages
शामली कलक्ट्रेट सभागार में बैठक लेते मंडलायुक्त लोकेश एम.। - फोटो : SHAMLI
फिसड्डी गांवों में डोर टू डोर कराएं वैक्सीनेशन
विज्ञापन

शामली। मंडलायुक्त डॉ. लोकेश एम ने बृहस्पतिवार को दूसरे दिन भी जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ बैठक लेकर जनपद के प्रत्येक ब्लॉकवार कोविड-19 वैक्सीनेशन की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि टॉप 10 गांवों में माइक्रो प्लानिंग करते हुए एएनएम के माध्यम से वैक्सीनेशन वंचित लोगों का डोर टू डोर कोविड-वैक्सीनेशन कराने के निर्देश दिए।

कलक्ट्रेट सभागार में समीक्षा के दौरान मंडलायुक्त ने कहा कि कारखाने, मंदिर, मस्जिद, स्पोर्ट, बाजार आदि स्थानों पर भी एक एक आदमी से वार्ता कर कोविड-19 वैक्सीनेशन कराने के निर्देश दिए। मंडलायुक्त ने सीएमओ को निर्देश दिए कि कोविड-19 वैक्सीनेशन के लिए अतिरिक्त टीम लगाते हुए जहां पर भी खराब प्रगति है, वहां के संबंधित अधिकारी स्वयं व्यक्तिगत टीम के साथ जाकर वैक्सीनेशन कराएं। उन्होंने कहा कि सीएचसी, पीएचसी के इंचार्ज है, सभी की कोविड-वैक्सीनेशन हेतु ड्यूटी निर्धारित की जाए। 15 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के लोगों फोकस करते हुए कोविड वैक्सीनेशन कराएं। इस कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बैठक में डीएम जसजीत कौर, सीएमओ शंभू नाथ तिवारी, डीडीओ प्रमोद कुमार, सीएमओ डॉ. संजय अग्रवाल सभी बीडीओ, चिकित्सा अधीक्षक, समस्त अधिशासी अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed