फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Do anti-coronavirus vaccination in mission mode: DM

मिशन मोड में करें कोरोनारोधी टीकाकरण: डीएम

Tue, 11 Jan 2022 11:39 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 11 Jan 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
Do anti-coronavirus vaccination in mission mode: DM
शामली कलेक्ट्रेट सभागार में वैक्सीनेशन को लेकर सबंधित अधिकारियों की बैठक लेती डीएम जसजीत कौर - फोटो : SHAMLI
मिशन मोड में करें कोरोनारोधी टीकाकरण: डीएम
विज्ञापन

शामली। कलक्ट्रेट के सभागार में मंगलवार को डीएम जसजीत कौर ने कोविड-19 वैक्सीनेशन को लेकर संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान वैक्सीनेशन के कार्य को मिशन मोड में करने की हिदायत दी।
ब्लॉकवार कोविड-19 वैक्सीनेशन की समीक्षा करते हुए लोगों को अधिक से अधिक जागरूक करने के निर्देश दिए। अधिकारियों को शहरी क्षेत्र में सभासदों एवं ग्रामीण क्षेत्रों में ग्राम प्रधानों, ग्राम सचिव, आंगनबाड़ी कार्यकत्री, समूह की महिलाओं का सहयोग लेते हुए शत-प्रतिशत कोविड वैक्सीनेशन करने के कड़े निर्देश दिए। सीएमओ को निर्देश दिए कि जहां पर भी कोविड-वैक्सीनेशन की प्रगति कम है, वहां पर अतिरिक्त सत्र आयोजित कर टीम बढ़ाकर लक्ष्य हासिल करें। प्रतिदिन का लक्ष्य तय कर वैक्सीनेशन किया जाए।
विज्ञापन

डीएम ने चेतावनी दी कि टीकाकरण में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बैठक में सीएमओ डॉ. संजय अग्रवाल, डिप्टी कलक्टर निकिता शर्मा, डिप्टी कलक्टर शिव प्रकाश यादव, डीआईओएस सरदार सिंह, जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी अंशुल चौहान, जिला कार्यक्रम अधिकारी संतोष श्रीवास्तव, बीएसए गीता वर्मा सहित पांचों ब्लॉकों के चिकित्सा अधीक्षक, सभी बीडीओ और ईओ मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed