{"_id":"611e94728ebc3e79e701c0c5","slug":"dm-reviews-the-preparations-for-the-pet-exam-shamli-news-mrt5525129112","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीईटी की परीक्षा की तैयारियों की डीएम ने की समीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीईटी की परीक्षा की तैयारियों की डीएम ने की समीक्षा
शामली कलक्ट्रेट में परीक्षा के संबंध में केंद्र व्यवस्थापकों की बैठक लेतीं डीएम जसजीत कौर।
- फोटो : SHAMLI
Link Copied
डीएम ने पीईटी की परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा की
विज्ञापन
शामली। डीएम जसजीत कौर ने 24 अगस्त को होने वाली उप्र अधीनस्थ सेवा चयन आयोग प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) की तैयारियों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों केे जरूरी दिशा निर्देश दिए।
बृहस्पतिवार को कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में डीएम ने पीईटी की परीक्षा को सकुशल संपन्न कराने के लिए सेक्टर मजिस्ट्रेट, स्टेटिक मजिस्ट्रेट, सह स्टेटिक मजिस्ट्रेट, केंद्राध्यक्षों को दिशा-निर्देश दिए। डीएम ने नोडल अधिकारी के रूप में एडीएम अरविंद कुमार को नामित किया। प्रश्नपत्र केंद्र पर पहुंचने, खोलने और परीक्षा के बाद सीलिंग की प्रक्रिया के संबंध में डीएम ने कहा कि सभी केंद्र के अध्यक्ष अपने केंद्र के अंतनिरीक्षकों को प्रशिक्षण दें। परीक्षा के संचालन के लिए जिला समन्वयक डॉ. अजय बाबू शर्मा ने केंद्र प्रभारियों को पावर प्वाइंट के माध्यम से प्रशिक्षण देते हुए आवश्यक संसाधनों और कोविड-19 के नियमों के अनुसार व्यवस्था की जानकारी दी। डीआईओएस सरदार सिंह ने बताया कि 24 अगस्त को 15 केंद्रों पर दो पालियों में परीक्षा होगी। दोनों पालियों में 13432 अभ्यर्थी पंजीकृत हैं। पहली पाली सुबह 10 बजे से 12 बजे व दूसरी पाली सायं तीन बजे से पांच बजे तक होगी। बैठक में एसडीएम सदर संदीप कुमार, उप कृषि निदेशक शिव कुमार केसरी, डॉ. अमित मलिक, सौरव तोमर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।