{"_id":"617c4353ee0b1253dc48cc32","slug":"dm-made-mill-officers-sit-for-hours-on-outstanding-payment-shamli-news-mrt562867811","type":"story","status":"publish","title_hn":"बकाया गन्ना भुगतान का जबाव न देने पर मिल अफसरों को घंटों बैठाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बकाया गन्ना भुगतान का जबाव न देने पर मिल अफसरों को घंटों बैठाया
विज्ञापन
शामली कलक्ट्रेट में मिल अधिकारियों की बैठक लेती डीएम जसजीत कौर।
- फोटो : SHAMLI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली। दीपावली त्यौहार पर बकाया गन्ना भुगतान को लेकर जिले की चीनी मिलों के अफसरों की डीएम जसजीत कौर ने बैठक बुलाकर समीक्षा की। बकाया गन्ना भुगतान पर मिल अधिकारियों द्वारा कोई ठोस जवाब न देने पर डीएम ने उन्हें घंटों अलग कार्यालय में बैठाए रखा।
शुक्रवार को कलक्ट्रेट सभागार में एनआईसी कक्ष में डीएम की अध्यक्षता में जिले के चीनी मिलों के अफसरों की बैठक हुई। जिसमें डीएम ने किसानों के पेराई सत्र 2020-21 के अवशेष गन्ना मूल्य भुगतान की समीक्षा की, जिसमें जिला गन्ना अधिकारी विजय बहादुर सिंह ने गन्ना मूल्य भुगतान की स्थिति से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि शामली चीनी मिल ने 366.46 करोड़ के सापेक्ष 259.24 करोड का भुगतान किया है। ऊन चीनी मिल द्वारा 337.10 करोड़ के सापेक्ष 260.16 और थानाभवन चीनी मिल ने 439.40 करोड़ के सापेक्ष 250.13 करोड का भुगतान किया है। उन्होंने बताया कि जिले की चीनी मिलों पर कुल 373.41 करोड़ रुपये किसानों का गन्ने का बकाया है।
जिसमें शामली चीनी मिल 107.21 करोड़ रुपये, ऊन चीनी मिल ने 76.94 करोड़ रुपये, थानाभवन चीनी मिल पर 189.26 करोड़ रुपये बकाया है। बकाया गन्ना भुगतान न करने पर चीनी मिलों के अफसरों से डीएम जसजीत कौर ने नाराजगी प्रकट की। उन्होंने दीपावली से पूर्व किसानों को बकाया गन्ना भुगतान की जानकारी ली। मिल अधिकारियों द्वारा स्पष्ट जवाब न देने पर चीनी मिलों के अफसरों को घंटों बैठाए रखा। उन्होंने सभी चीनी मिलों के प्रतिनिधियों को शीघ्रता से भुगतान करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यदि किसानों के अवशेष गन्ना मूल्य भुगतान में किसी भी प्रकार की कोताही बरती जाती है, तो संबंधित चीनी मिल के खिलाफ कठोर कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
बैठक में शामली चीनी मिल के गन्ना महाप्रबंधक कुलदीप पिलानिया, एकाउंट हेड गन्ना विजित जैन, थानाभवन चीनी मिल के गन्ना महाप्रबंधक जेबी तोमर, एकाउंट गन्ना हैड सुभाष बहुगुणा, ऊन चीनी मिल के यूनिट हेड जेएस खेरा गन्ना, महाप्रबंधक अनिल कुमार अहलावत आदि मौजूद रहे।
दीपावली से पूर्व गन्ना भुगतान को दिया ज्ञापन
दीपावली से पूर्व बकाया गन्ना भुगतान को लेकर किसान यूनियन के अध्यक्ष सवित मलिक ने कलक्ट्रेट पहुंचकर अतिरिक्त मजिस्ट्रेट को अपनी मांगों का ज्ञापन सौपा है। ज्ञापन में जिले की चीनी मिलों से पिछले सत्र का बकाया गन्ना भुगतान दीपावली से पहले किसानों को दिलाए जाने की मांग की है। ज्ञापन देने वालों में किसान यूनियन के अध्यक्ष सवित मलिक, जयपाल सिह कुडाना, संजीव शास्त्री लिलौन आदि मौजूद रहे।