फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   DM inaugurated pink toilet

डीएम ने किया पिंक शौचालय का लोकार्पण

Fri, 01 Jul 2022 11:45 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 01 Jul 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
DM inaugurated pink toilet
कैराना में पिंक शौचालय का लोकार्पण करती डीएम जसजीत कौर व ईओ मणि अरोरा। - फोटो : SHAMLI
डीएम ने किया पिंक शौचालय का लोकार्पण
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कैराना। मिशन शक्ति कार्यक्रम के तहत पालिका की ओर से नवनिर्मित पिंक शौचालय का जिलाधिकारी ने फीता काटकर लोकार्पण किया।
मिशन शक्ति कार्यक्रम के तहत महिलाओं के लिए नगर पालिका ईओ मणि अरोरा के निर्देश पर कोतवाली के बाहर पिंक शौचालय का निर्माण कराया गया है। शुक्रवार को पिंक शौचालय का निर्माण कार्य पूरा हो गया। इसके बाद डीएम जसजीत कौर ने पहुंचकर इसका लोकार्पण किया। डीएम ने कहा कि शौचालय पूर्ण रूप से महिलाओं के लिए होगा। इसकी देखरेख भी महिला कर्मचारी करेंगी। इस दौरान एसडीएम विशु राजा, तहसीलदार प्रियंका जायसवाल, खाद्य व सफाई निरीक्षक कविता त्यागी, निर्माण अवर अभियंता सूरज शर्मा, चेयरमैन पुत्र अनम हसन व पालिका ठेकेदार वाजिद हसन आदि मौजूद रहे।
इतनी लागत में तैयार हुआ पिंक शौचालय
कैराना नगर पालिका क्षेत्र अंतर्गत महिलाओं के लिए एक भी शौचालय नहीं था। जिस कारण मुख्य मार्ग पर बस स्टैंड होने तथा कोतवाली में आने वाली महिला फरियादियों को शौच के लिए इधर-उधर भटकना पड़ता था। शासन की ओर से चलाए गए मिशन शक्ति कार्यक्रम के तहत कोतवाली के बाहर पालिका की ओर से करीब 9.79 लाख रुपये की लागत से पिंक शौचालय बनवाया गया है।
विज्ञापन

-पिंक शौचालय में ये सुविधाएं
पिंक शौचालय 6 सीटर है। जिसमें चार यूरिनल, दो वॉशबेसिन, एक बाथरूम व एक चेंजिंग रूम है। इसके अतिरिक्त शौचालय के अंदर फीडिंग रूम, सेनेट्री, नैपकिन स्नानघर व 6 शौचालय हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला कांवड़ियों को भी होगा लाभ
हर साल लाखों कांवड़िये हरिद्वार से गंगाजल लेकर पानीपत-खटीमा राजमार्ग से गुजरते हैं। कैराना-कोतवाली के बाहर बनाए गए पिंक शौचालय से महिला कांवड़ियों को लाभ मिलेगा। कांवड़ियों के लिए बनाए शिविरों में महिला शौचालयों की इतनी अधिक व्यवस्था नहीं मिलती थी। जिस कारण उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ता था। अब पिंक शौचालय बनने से महिला कांवड़ियों को फायदा होगा।
अधिकतर सार्वजनिक शौचालय हैं बंद
पालिका की ओर से पूर्व में सार्वजनिक स्थानों पर करीब एक दर्जन सार्वजनिक शौचालय बनाए गए थे। मौजूदा समय में कई शौचालय बंद पड़े हैं। आसपास के लोगों का कहना है कि सफाई कर्मियों द्वारा शौचालयों की सफाई नहीं की जाती है। जिस कारण बंद वे पड़े हैं। ईओ मणि अरोरा का कहना है कि बंद शौचालयों का पूर्व में भी निरीक्षण कर सफाई कराई थी। दोबारा निरीक्षण कर सफाई कराई जाएगी।

डीएम ने किया पंचायत सचिवालय का उद्घाटन
फोटो
बाबरी। क्षेत्र के गांव बंतीखेड़ा में डीएम जसजीत कौर ने नवनिर्मित ग्राम पंचायत सचिवालय का उद्घाटन किया। इस मौके पर डीएम ने गांव के युवाओं को कबड्डी प्रतियोगिता के लिए सिंथेटिक मैट भेंट किया। यहां सीडीओ शंभूनाथ तिवारी, एडीएम संतोष सिंह, बीएसए राहुल मिश्र व बीडीओ थानाभवन अजय कुमार, बीईओ सीमा चौहान के अतिरिक्त जिला पंचायत अधिकारी नंदलाल आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed