{"_id":"5166bec8a7861f8bfe3908a8c4c21e08","slug":"dm-heard-the-problems-of-farmers-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम ने सुनी किसानों की समस्याएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम ने सुनी किसानों की समस्याएं
ब्यूरो / अमर उजाला, शामली
Updated Thu, 21 Jan 2016 12:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली। कलक्ट्रेट सभागार में बुधवार को आयोजित किसान दिवस में डीएम ने ग्रामीणों की समस्याओं को सुना। इस दौरान बिजली, बैंकों में बंधक किसानों की भूमि, कृषि बीमा योजना का लाभ न मिलने, समिति घोटाला, गोहरनी- शामली रजवाहे पर अवैध कब्जे आदि मुद्दे किसान प्रतिनिधियों ने उठाए। जिस पर डीएम ने समस्याओं का जल्द निस्तारण करने का आश्वासन दिया।
कैराना क्षेत्र के झाडख़ेड़ी गांव के किसान कदम सिंह ने बताया कि परिवार ने 34 साल पूर्व बिजली कनेक्शन लिया था। पारिवारिक बंटवारे के बाद वह अलग से कनेक्शन के लिए कई बार विद्युत निगम अधिकारियों को प्रार्थना पत्र दे चुका है, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई।
आरोप लगाया कि नए कनेक्शन जोड़ने के लिए पैसे मांगे जा रहे हैं। जिस पर विद्युत वितरण खंड द्वितीय के अधिशासी अभियंता सुभाष चंद्रा ने कहा कि पीड़ित ने जर्जर तार बदलने का प्रार्थना पत्र दिया था, जो बदलवाए जा चुके हैं। नये कनेक्शन के लिए कुछ राशि जमा करानी पड़ती है।
विज्ञापन
जवाब से डीएम संतुष्ट नहीं हुए और फटकार लगाई। डीएम ने अधिशासी अभियंता से एक सप्ताह में रिपोर्ट मांगी। उधर, रणधीर सिंह सल्फा ने आरोप लगाया कि पापुलर के पेड़ काटने के बाद किसान को जिला पंचायत की रसीद, सात प्रतिशत आढ़त वसूली जा रही है।