फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   DM gave instructions to constitute Village Ganga Committee

डीएम ने ग्राम गंगा समिति का गठन करने दिए निर्देश

Fri, 08 Jul 2022 11:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 08 Jul 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
DM gave instructions to constitute Village Ganga Committee
डीएम ने ग्राम गंगा समिति का गठन करने दिए निर्देश
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। कलक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी जसजीत कौर की अध्यक्षता में बृहस्पतिवार को जिला गंगा समिति की बैठक हुई।
आयोजित बैठक में डीएम ने जल निगम एवं उप्र प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को निर्देश दिए कि जनपद की सीमा अंतर्गत गंगा यमुना एवं उसकी सहायक नदियों में प्रवाहित होने वाले नालों की टेपिंग की रिपोर्ट एक सप्ताह में प्रभागीय वनाधिकारी कार्यालय में उपलब्ध कराएं। साथ ही पंचायतीराज अधिकारी और सभी खंड विकास अधिकारियों से कहा कि ग्राम पंचायत, नगर पंचायत में ग्राम गंगा समिति का गठन किया जाए। जलशक्ति सिंचाई विभाग को भी निर्देशित किया कि वह गंगा और उसकी सहायक नदियों के तट अथवा उसके बाढ़ ग्रस्त मैदानी क्षेत्रों को निर्माण मुक्त जोन घोषित कर कार्ययोजना तैयार करे। डीएम ने संबंधित विभागों के अधिकारियों से कहा कि समय से कार्य पूर्ण करें। इस अवसर पर प्रभागीय वनाधिकारी डॉ. विनय कुमार सिंह, मुख्य विकास अधिकारी नोडल अधिकारी शंभूनाथ तिवारी और समिति के सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed