{"_id":"5f85f8958ebc3e9bb604df08","slug":"dm-distributed-food-and-fruits-at-kovid-hospital-leprosy-ashram-shamli-news-mrt506011642","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोविड अस्पताल, कुष्ठ आश्रम में डीएम ने भोजन और फल बांटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोविड अस्पताल, कुष्ठ आश्रम में डीएम ने भोजन और फल बांटे
विज्ञापन
शामली कुष्ट आश्रम में भोजन कराती डीएम जसजीत कौर
- फोटो : SHAMLI
कोविड अस्पताल, कुष्ठ आश्रम में डीएम ने भोजन और फल बांटे
शामली। डीएम जसजीत कौर ने कोविड अस्पताल के मरीजों और कुष्ठ आश्रम में भोजन तथा फल वितरित किए। उन्होंने अस्पताल में मरीजों को मिल रही सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने होम आइसोलेट मरीजों की निगरानी करने एवं वीडियो कॉलिंग के जरिए संपर्क बनाए रखने के निर्देश दिए।
मंगलवार को डीएम जसजीत कौर ने जिला संयुक्त चिकित्सालय स्थित कोविड एल-1 और एल-2 पहुंचकर मरीजों को फल वितरित कर शीघ्र स्वस्थ होने कामना की। उन्होंने अस्पताल द्वारा उपलब्ध कराए जा रहे भोजन आदि की गुणवत्ता के बारे में भी जानकारी प्राप्त की। सीएमओ डाक्टर वीर बहादुर ढाका, सीएमएस डाक्टर सफल कुमार को कोविड अस्पतालों समुचित सफाई व्यवस्था कराने के निर्देश दिए। होम आइसोलेट किए गए मरीजों के संबंध में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने होम आइसोलेट मरीजों की निगरानी समितियों द्वारा पूरी तरह से निगरानी करने के निर्देश दिए।
डीएम जसजीत कौर ने भैंसवाल रोड स्थित कुष्ठ आश्रम में भोजन व फल वितरण किया। उन्होंने आवास, पेंशन, जल निकासी व बेरोजगारी संबंधित समस्याएं भी सुनीं। जिला दिव्यांग अधिकारी को कुष्ठ आश्रम के लोगों को राशन कार्ड, दिव्यांग पेंशन, चिकित्सा, दिव्यांग शादी योजनाओं का लाभ दिलाने के निर्देश दिए। उन्होंने कुष्ठ आश्रम में जल्द शिविर आयोजित करने का आश्वासन दिया। कुष्ठ आश्रम के लोगों को कोविड-19 से बचाव करने के बारे में बताया।