{"_id":"5d2b71288ebc3e6d1b73e9b5","slug":"dm-cd-did-inspection-of-kawad-roads-shamli-news-mrt4331873121","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम-सीडीओ ने किया कांवड़ मार्गो का निरीक्षण, कैराना यमुना घाटो का बैरिकेडिंग का लिया जायजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम-सीडीओ ने किया कांवड़ मार्गो का निरीक्षण, कैराना यमुना घाटो का बैरिकेडिंग का लिया जायजा
विज्ञापन
डीएम-सीडीओ ने किया कांवड़ मार्गों का निरीक्षण
शामली। हरिद्वार कांवड़ यात्रा की तैयारियों के संबंध में डीएम अखिलेश कुमार सिंह और सीडीओ शंभूनाथ तिवारी ने हरिद्वार कांवड़ मार्ग का निरीक्षण किया। निरीक्षण के बाद डीएम ने बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के अफसरों को मेरठ- करनाल और दिल्ली- शामली और सहारनपुर मार्ग पर लिलौन- खेडीकरमू गांव में जल्द गड्ढा मुक्त भरने के निर्देश दिए, ताकि कांवड़ियों को कोई परेशानी न हो सके।
रविवार को डीएम अखिलेश कुमार ने हरिद्वार कांवड़ मार्ग मेरठ- करनाल हाईवे व कांवड़ वैकल्पिक दिल्ली- शामली सहारनपुर मार्ग का निरीक्षण किया। निरीक्षण के बाद डीएम ने बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण बागपत इकाई के अफसरों खेड़ीकरमू- लिलौन गांव के पास गड्ढों को मुक्त कराने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि दोनों कांवड़ मार्ग पर जल्द ही गड्ढे भर दिए जाएंगे। कांवड़ यात्रा प्रारंभ होने से पहले ज्यादातर गड्ढों को भर दिया जाएगा। उधर, सीडीओ शंभूनाथ तिवारी ने ग्राम्य विकास के परियोजना निदेशक ज्ञानेश्वर तिवारी के साथ मुजफ्फरनगर सीमा से लेकर पानीपत जिले की सीमा पर स्थित कैैराना यमुना नदी तक निरीक्षण किया। यमुना नदी में ड्रेनेज खंड द्वारा यमुना पुल व घाटो के आसपास लगाई बेरिकेडिंग का जायजा लिया। उन्होंने ड्रेनेज खंड के कर्मचारियों को बेरिकेडिंग को मजबूती से तैयार करने के निर्देश दिए।
वरिष्ठ नागरिकों ने लगाई पंचायत
शामली। वरिष्ठ नागरिक सेवा समिति की बैठक में वरिष्ठ नागरिकों की समस्याओं के संबंध में विचार विमर्श किया गया। इस मौके पर वरिष्ठ नागरिकों की समस्याओं का निस्तारण का आश्वासन दिया गया। रविवार को शहर के माजरा रोड पर सुबोध मेडिकल स्टोर पर वरिष्ठ नागरिक सेवा समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्य रूप से सोमदत्त नामदेव, मुकेश देवी समेत कई वरिष्ठ नागरिकों ने अपनी समस्याएं समिति के सामने रखी। इस मौके पर पारिवारिक, प्रशासनिक, स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया गया। बैठक में रमेशचंद विश्वकर्मा, आचार्य देवेंद्र देव आर्य, नरेंद्र शर्मा, राजकुमार शर्मा, विनोद अत्री, श्रीचंद कुमार शर्मा, सुनील जैन, अशोक कौशिक, शेखरपाल, श्रीपाल गोयल आदि सदस्य मौजूद रहे।