फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   DM and SP heard problems in Kairana Kotwali

डीएम और एसपी ने कैराना कोतवाली में सुनीं समस्याएं

Sat, 14 Aug 2021 11:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 14 Aug 2021 11:54 PM IST
विज्ञापन
DM and SP heard problems in Kairana Kotwali
कैराना/झिंझाना। डीएम जसजीत कौर और एसपी सुकीर्ति माधव ने शनिवार कैराना कोतवाली में थाना समाधान दिवस में जन समस्याएं सुनीं और उनके निस्तारण के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। इस दौरान कुल सात शिकायतें आईं।
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि सार्वजनिक भूमि के अतिक्रमण संबंधी मामलों में राजस्व और पुलिस विभाग की टीम तत्काल मौके पर पहुंचकर अवैध कब्जे हटवाए। दोनों अधिकारियों ने निर्देश दिए कि समाधान दिवस में पहुंचने वाले फरियादियों की समस्या का उसी दिन निस्तारण कराया जाए। जिससे फरियादी को बार-बार कार्यालय का चक्कर न लगाना पड़े। इसके अलावा डीएम ने यह भी कहा कि थाना समाधान दिवस से पूर्व क्षेत्र में प्रचार-प्रसार किया जाए। जिससे ज्यादा से ज्यादा समस्याओं का निस्तारण किया जा सके।
विज्ञापन

उधर, झिंझाना में ऊन तहसीलदार अजय कुमार शर्मा की अध्यक्षता में थाना समाधान दिवस आयोजित किया गया। कुल दो शिकायतें आई, किसी का निस्तारण नहीं हुआ। दोनों ही शिकायतें राजस्व संबंधी रहीं। इस मौके पर राजस्व विभाग के अलावा नगर पंचायत आदि विभागों के कर्मचारी भी मौजूद रहे ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed