{"_id":"62056246d11c5328f9137f01","slug":"divyang-elderly-also-became-participants-in-voting-in-the-district-shamli-news-mrt5765534183","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में दिव्यांग, बुजुर्ग भी बने मतदान में भागीदार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में दिव्यांग, बुजुर्ग भी बने मतदान में भागीदार
विज्ञापन
शामली ऊंचा गांव में मतदान केंद्र पर वोट डलवाने के लिए वृद्घ को ले जाता युवक।
- फोटो : SHAMLI
जिले में दिव्यांग, बुजुर्ग भी बने मतदान में भागीदार
शामली। जिले में पहले चरण के हुए मतदान में युवाओं के साथ दिव्यांगों, बुजुर्गों समेत हर वर्ग ने लोकतांत्रिक सरकार के गठन में भागेदारी निभाई। मतदान केंद्रों पर दिव्यांगों के लिए व्हील चेयर की व्यवस्था की गई थी।
विधानसभा चुनाव में बृहस्पतिवार को हुए मतदान में हर आयु वर्ग के लोगों के साथ दिव्यांग और बुजुुर्गों की भी भागेदारी रही। परिजनों के साथ पहुंचे दिव्यांगों और बुजुर्गों ने मतदान किया। इस बार मतदान केंद्र पर दिव्यांगों के लिए व्हील चेयर की व्यवस्था की गई थी। मतदान केंद्र से उन्हें व्हील चेयर से बूथ पर ले जाकर मतदान कराया गया।
वीवी इंटर कालेज मतदान केंद्र पर आजाद चौक निवासी दिव्यांग गुलशाना ने मतदान किया। गांव लिसाढ़ में दिव्यांग अंजलि को उसके परिजन जनता इंटर कालेज मतदान केंद्र पर पहुंचे। वहां से व्हील चेयर पर बैठकर बूथ तक पहुंचकर मतदान किया। ऊंचा गांव में जूनियर हाईस्कूल मतदान केंद्र पर दिव्यांग बाबूराम ने मतदान किया। बाबूराम ने कहा कि लोकतंत्र को सशक्त बनाने के लिए उन्होंने मतदान किया। इसके अलावा बुजुर्गों ने भी परिजनों के साथ पहुंचकर मतदान करने में रुचि दिखाई।

लिसाढ़ में वृद्घ महिला को वोट डलवाने के लिए ले जाता युवक।- फोटो : SHAMLI

शामली कैराना में वृद्घ महिला को वोट डलवाने के लिए ले जाता युवक।- फोटो : SHAMLI

शामली लिसाढ़ में दिव्यांग युवती को व्हील चेयर में बैठा कर वोट डलवाने के लिए ले जाता युवक।- फोटो : SHAMLI

शामली में घायल महिला को व्हीलचेयर से वोट डलवाने के लिए ले जाता युवक।- फोटो : SHAMLI
विज्ञापन